सहकारी संस्था के पूर्व प्रभारी प्रबंधक की सेवाएं समाप्त

सेवा से बर्खास्त

झाबुआ, अग्निपथ। आजा सेवा सह. संस्था देवझिरी के प्रशासक अशोक जैन द्वारा विगत 1 जुलाई को निलम्बित कर्मचारी भारत हाडा के द्वारा पूर्व मेंजारी कारण बतओं सूचना-पत्र का जवाब प्रस्तुत नही करने पर विशेष आडिट में प्राथमिक जांच के दौरानगंभीर अनियमिततायें, दुराचरण, फर्जी ऋण माफी, आर्थिक अनियमितता संस्थागत एवं अन्य रेकार्डो एवं ़ ऋण राशियों में हेराफेरी , रेकार्ड उपलब्ध नही कराने, चार्ज नही देने के मद्देनजर भारत हाडा की सेवाएं समाप्त कर बर्खास्त कर दिया गया है ।

समिति देवझिरी के विशेष जांच दल द्वारा की गई जांच के दौरान कई अनियमितताओं के उजागर होने के पश्चात भारत हाडा पूर्व प्रबंधक की सेवा समाप्त की गई । इन पर विशेष जांच दल द्वारां की गई जांच के दोैरान फर्जी ऋण माफी, राशि में हेरा फेरी,गबन, घोटाला, आर्थिक अपराध, षढयंत्र रचना, मृतक सदस्यों के नाम फर्जी ऋण वितरण कर राशि निकालना, व अपने नीजि उपयोग में लाना? समिति के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करनाव परिवार के साथ मारपीट ,गाली गलौच कर मारने की घमकी देना, अधिकारियों कर्मचारियों के साथ ब्लेकमेलिंग करना व सीएम हेल्प लाईन पर फर्जी शिकायते करवाना संस्था को आर्थिक हानिपहूंचाना व मृत प्रबंधक के नाम से राशि आहरण करना, जो संस्था के कर्मचारी ही नही हे उनके नाम से फर्जी वेतन निकालना, शासन की महत्वपूर्ण योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत गा्रमीणों को दिये जानेवाले अनाज की कालाबाजारी करना, किसानों को फर्जी नगद राशि व खाद वितरण करना आादि अनेक गंभीर आरोप को मद्देनजररखते हुए भारत हाडा को तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त करने के आदेश जारी किये गये है ।

भारत हाडा पर लोकायुक्त द्वारा छापामार कार्यवाही भी की गई जिसमें उनके झाबुआ, मेघनगर,रंभापुर व रतलाम स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी में करोडो की चल-अचल संपत्ति व करोडो रूप्ये मिलना, भारत हाडा के झाबुआस्थित मकान सह कार्यालय की तिजोरी से 26 लाख रूपये नगर प्राप्त होना आदि कार्यवाही भी लोकायुक्त ने की थी । बैंक व समिति द्वारा कई बार जांच की गई व सेवा से निलम्बित भी किया गया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम और सीएम आवास दे रहे तो फिर रेन बसेरे में कौन है

Tue Jul 5 , 2022
महेश परमार ने लगाई आरोपों की झड़ी उज्जैन, अग्निपथ। महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने मंगलवार को अंतिम दिन जहां वन टू वन मेलजोल कर मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया, वहीं भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम के पूर्व बोर्ड और मध्यप्रदेश सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा […]
court