सांसद पहुँचे सब्जी मंडी, लोगों से हाथ जोड़ किया वेक्सिनेशन करवाने का अनुरोध

उज्जैन। शहर की सब्जी मंडी में पहुंचकर व्यापारियों व आम जानो से सांसद अनिल फिऱोजिया ने हाथ जोडक़र वैक्सीनेशन करवाने के लिए निवेदन किया। इस दौरान व्यापरियों से आग्रह किया कि वे सोशल डिस्टेंसिंग के साथ व्यापार करे।

मंगलवार को सांसद अनिल फिरोजिया मालीपुरा स्थित सब्जी मंडी से देवास गेट पैदल पैदल होते हुवे मक्सी रोड सब्जी मंडी पहुँचे। इस दौरान सभी जगह सांसद फिऱोजिया ने व्योरियो से हाथ जोडक़र वेक्सिनेशन करवाने का अनुरोध किया। दरसल सब्जी मंडियों में बड़ी संख्या में व्यापारी लोगों के संपर्क में रहते है इन लिए यहां सभी व्यापारियों को वेक्सिनेशन लगा हो तो ज्यादा बेहतर होगा।

होर्डिंग्स सहित अन्य साधनों से कर रहे प्रेरित

सांसद फिरोजिया ने लोगों को प्रेरित करने के लिए होडिंग्स सहित अन्य प्रचार माध्यमो का भी उपयोग किया है। कुल मिलाकर 21 से शुरू होकर 30 तक चलने वाले महाअभियान में शत प्रतिशत टीका कारण हो जाय इसके लिए सांसद फिऱोजिया प्रयाशरत है।

मास्क लगाने के लिए भी किया आग्रह

इस दौरान सांसद फिऱोजिया ने लोगों व व्यापरीयो से चेहरे पर मास्क लगाए रखने के लिए भी हाथ जोडक़र अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार : कांग्रेस में मंथन का दौर..!

Tue Jun 22 , 2021
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर इस बार कांग्रेस कोई मौका खोना नहीं चाहती। यही कारण है कि कांग्रेसी नेता चुनाव की घोषणा के पूर्व ही जाग्रत हो गये हैं। कांग्रेस ने अपने संगठन विस्तार की योजना भी शुरू कर दी है। प्रदेश में जो हालात हैं, उसे कांग्रेस अपने पक्ष […]