सायरन बजते ही प्रशासन व पुलिस ने महाकाल मंदिर में दिलवाया संकल्प

Mahakal coroan sankalp

उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संकट से जीत के लिए 21 मार्च से रोको-टोको अभियान की शुरूआत की गई है। 31 मार्च तक जारी रहने वाले इस अभियान के तहत रोज सुबह 11 और शाम 7 बजे सायरन बजेगा। जिस पर प्रशासन व पुलिस के अफसर या कर्मचारी लोगों को कोरोना से बचाव के संकल्प दिलवाएंगे।

शहर में भी इसकी शुरूआत मंगलवार सुबह 11 बजे महाकाल मंदिर से की गई। अभियान के दौरान संभागायुक्त संदीप यादव, एडीजी योगेश देशमुख, कलेक्टर आशीष सिंह व एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल सहित अन्य अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी कि सभी शहरवासी अभियान का हिस्सा हैं।

बिना मास्क के दिखाई देने पर या कोरोना नियम पालन नहीं करने पर कोई भी व्यक्ति किसी को रोक व टोक कर समझाइश तो दे सकता है लेकिन इस समझाइश में रोकने की भाषा प्यार भरी रहे और टोकने में सम्मान नजर आए। रोको-टोको अभियान में किसी भी प्रकार की अभद्रता व बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

11 बजे सायरन बजते ही सभी ने एक जगह खड़े होकर 2 मिनट संकल्प लिया और इसके बाद शहर के विभिन्न स्थान पर जाकर लोगों को समझाइश दी कि कोरोना से बचाव के लिए रोको टोको अभियान कितना जरूरी है। इस दौरान एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, शहर एएसपी अमरेंद्र सिंह, एएसपी आकाश भूरिया, डीएसपी सुरेंद्रपाल सिंह राठौर अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

रैली के रूप में पैदल बेगमपुरा तक पहुंचे

महाकालेश्वर मंदिर से निकलकर सभी अधिकारी पैदल रैली के रूप में बेगमपुरा तक पहुंचे। रास्ते में जो भी बिना मास्क के दिखाई देता उसको मास्क बांटा दिया। दुकानदारों से दुकान के सामने घेरा बनाने की हिदायत दी जा रही थी। सोमवार को नगर निगम द्वारा दुकानदारों से गोल घेरा बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की नसीहत दी गई थी जिस पर दुकानदारों ने दुकानों के सामने गोल घेरे बना दिए थ। महाकाल मंदिर प्रांगण स्थित सभी छोटे मंदिरों सिद्धिविनायक गणेश, जूना महाकाल, स्वप्नेश्वर, बृहस्पतेश्वर महादेव आदि मंदिरों के सामने भी मंगलवार को हाथों-हाथ गोल घेरे बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद दिवस पर किया सामूहिक रक्तदान

Tue Mar 23 , 2021
उज्जैन। अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेवजी के 90वें शहीद दिवस के अवसर पर समग्र चेतना ग्रामोत्थान महिला कल्याण समिति व क्षिप्रा महिला मंडल उज्जैन के द्वारा सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन होमगार्ड कार्यालय नागझिरी देवास रोड के चंबल भवन में किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला होमगार्ड सेनानी संतोष […]
Raktadan