महाकालेश्वर से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग तक सीधी बस सेवा का महापौर और निगम अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

पहले दिन 1.40 घंटा लेट हुई बस, दिन में दो ट्रिप लगेगी

उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए शहर को नई सौगात मिली है। हर रोज महाकालेश्वर से ओंकारेश्वर तक चार्टर्ड बस चलेगी। इसकी शुरुआत शनिवार से हुई। महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की प्राथमिकता रहती थी कि उन्हें यहां से ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए साधन मिले। यह बस इंदौर होते हुए जाएगी।

शनिवार सुबह हरसिद्धि मंदिर चौराहा पर बस का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। हालांकि पहले दिन शुभारंभ होने के कारण बस एक घंटा चालीस मिनट लेट हो गई। पहले ही दिन सुबह बस फुल हो गई। ओंकारेश्वर तक दर्शन के लिए जाने वाले यात्री उत्साहित नजर आए। गौरतलब है कि अभी तक श्री महाकालेश्वर मंदिर से ओंकारेश्वर जाने के लिए अन्य कोई बस के साधन उपलब्ध नहीं थे।

दोनों ट्रिपों का प्रस्थान समय

  • महाकाल, इंदौर, ओंकारेश्वर प्रस्थान समय
    प्रथम ट्रिप- उज्जैन सुबह 7.30 बजे, इंदौर सुबह 9.05 बजे, ओंकारेश्वर 11.30 बजे आगमन
    दितीय ट्रिप- उज्जैन सुबह 9 बजे, इंदौर सुबह 10.35 बजे, ओंकारेश्वर 1 बजे आगमन
  • ओंकारेश्वर, इंदौर, उज्जैन प्रस्थान समय
    प्रथम ट्रिप- ओंकारेश्वर दोपहर 3 बजे, इंदौर शाम 5.30 बजे, उज्जैन शाम 7 बजे आगमन
    द्वितीय ट्रिप- ओंकारेश्वर शाम 5 बजे, इंदौर शाम 7.30 बजे, उज्जैन रात्रि 9 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व आत्महत्या निरोध दिवस: उज्जैन जिले में आत्महत्या के बढ़ते मामले चिंताजनक

Sat Sep 10 , 2022
विश्लेषण : कर्ज का बोझ और पारिवारिक कलह जिले में आत्महत्या का प्रमुख कारण उज्जैन, अग्निपथ। 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या निरोध दिवस मनाया गया। आत्महत्याओं को रोकने और इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए इस दिन देश और दुनिया में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। […]

Breaking News