साली से प्रताडि़त होकर की थी जीजा ने आत्महत्या

ऑनलाइन जहर मंगाकर

बहन से बदले के लिए छेड़छाड़ का आरोप लगाया था

उज्जैन, अग्निपथ। एक युवती ओर उसके बायफ्रेंड पर देर रात चिमनगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। आरोपी ने बहन से बदला लेने के लिए छेड़छाड़ का आरोप लगाकर करीब 22 दिन पहले जीजा को जहर खाने के लिए मजबूर किया था। पुलिस जल्द ही दोनों को गिरफ्तार करेगी।

टीआई जितेंद्र भास्कर ने बताया कि अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी निवासी सतीश पिता मांगीलाल प्रजापति (44) ने 16 दिसंबर को सल्फॉस खाकर जान दे दी थी। सतीश नेे सुसाईड नोट में आत्महत्या के लिए साली व उसके बायफ्रेंड को जिम्मेदार लिखा था। बताया था कि साली ने नवंबर माह में उस पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर केस दर्ज कराया। बाद में वह बायफेे्रंड के साथ मिलकर केस के नाम पर उसे प्रताडि़त कर रही थी। मामले में जांच के बाद शुक्रवार रात दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

बायफ्रेंड पर रेप केस का बदला

बताया जाता है सतीश की पत्नी अपनी छोटी बहन के बायफ्रेंड को पंसद नहीं करती थी। इसलिए उसने नवंबर माह में उसने रेप का आरोप लगाते हुए जेल भिजवाया था। मन्नतों के बाद भी राजीनामा नहीं करने पर युवक की जमानत नहीं हो पाई थी। इसका बदला लेने के लिए युवती अपने जीजा सतीश पर छेड़छाड़ का केस कर बायफ्रेंड के साथ मिलकर उसे प्रताडि़त कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ठेकेदारों के चुनाव में आरएसएस खेमे ने मुंह की खाई

Sat Jan 7 , 2023
नीलेश अग्रवाल दोबारा अध्यक्ष उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के ठेकेदारों की संस्था बिल्डर एसोसिएशन के चुनाव में आरएसएस समर्थित ठेकेदारों को मुंह की खानी पड़ गई है। चुनाव में निवृत्तमान अध्यक्ष नीलेश अग्रवाल भाया दोबारा से अध्यक्ष चुन लिए गए है। पिछले लगभग 4 साल में यह पहला अवसर था […]
नगर निगम विशेष सम्मेलन

Breaking News