सिंगापुर से आई मदद, बच्चों को मिला गिफ्ट आफ फर्नीचर

रोटरी क्लब ऑफ उज्जैन ग्रेटर की पहल: 35 शासकीय विद्यालय को मिला मॉडल फर्नीचर का उपहार

उज्जैन। रोटरी क्लब ऑफ उज्जैन ग्रेटर द्वारा स्कूलों में ‘‘गिफ्ट ऑफ फर्नीचर’’ के तहत शासकीय विद्यालय को रोटरी क्लब ऑफ सिंगापुर की मदद से 20 लाख रुपये का फर्नीचर उपलब्ध कराया। उज्जैन के 35 शासकीय विद्यालयों के बच्चे अब निजी विद्यालय की तरह मार्डन फर्नीचर पर बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर की अद्भुत पहल के तहत यह संभव हो पाया है।

अक्षत इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में यह फर्नीचर मुख्य अतिथि जिलाधीश आशीष सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी रमा नाहटे को सांकेतिक रूप में भेंट किया गया। इस अवसर पर उद्योगपति आनंद बागड़ का रोटरी फाउंडेशन में सहयोग के लिए मानपत्र द्वारा अभिनंदन किया गया। विशेष अतिथि के रूप में मंडलाध्यक्ष रोटे. गुस्ताख अंकलेसरिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक आनंद पंड््या ने बताया कि यह एक सपने की तरह था, लेकिन रोटरी क्लब ऑफ सिंगापुर के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब ऑफ उज्जैन ग्रेटर के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप व्यास ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संजीव खंडेलवाल ने सभा प्रारंभ करने की घोषणा की, चतुर्वेद परीक्षण मंत्र का वाचन मनोज तिवारी ने किया।

अतिथि स्वागत उमेश महाजन, यशवंत जैन, चंद्रसहाय दुबे, विशाल गुप्ता, अनिल लिग्गा, डॉ. जितेंद्र भटनागर आदि ने किया। अतिथि परिचय डॉ. प्रमोद जैन ने किया और कार्यक्रम का संचालन विजय मुंदडा ने किया। इस अवसर पर क्लब के विस्तार संयोजक डॉ अजय खरे ने नए सदस्यों का परिचय रोटरी पिन लगाकर क्लब की सदस्यता प्रदान की। आभार प्रदर्शन सचिव मिथिलेष बदेका ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनहित के हर मुद्दे पर फेल है मोदी सरकार - मेहरोत्रा

Fri Aug 6 , 2021
प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए उज्जैन। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता आम लोगों के बीच जाकर मोदी सरकार की विफलताओं को बताएं। ताकि लोगों को सच्चाई का पता चल सके और भ्रम को दूर किया जा सके। उक्त बात मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी और […]