सिंहस्थ लगाना है तो गाइड लाइन से दोगुना दें, या विधायक 100 बीघा जमीन दान करें

उज्जैन। सांवराखेड़ी, जीवनखेड़ी, दाउदखेड़ी की जमीन को सिंहस्थ क्षेत्र हेतु अधिगृहित किये जाने के विरोध में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही विधायक पारस जैन के घर भी ज्ञापन देने पहुंचे। यहां विधायक घर पर नहीं मिले तो उनके पीए को ज्ञापन सौंप आए।

किसानों ने कहा कि यदि पारस जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अन्य लोग यहां सिंहस्थ लगाना चाहते हैं तो हमें गाईड लाईन से दोगुना मुआवजा दे दें, और सिंहस्थ भूमि कर लें या विधायक पारस जैन हमें 100 बीघा जमीन दान कर दें। जब 1980, 1992, 2004, 2016 में यहां सिंहस्थ नहीं लगा तो अब क्यों कुछ लोग शहर के विकास को बाधित करते हुए इस जमीन को सिंहस्थ के लिए अधिगृहित करना चाहते हैं।

सांवराखेड़ी, जीवनखेड़ी, दाउदखेड़ी के राधेश्याम भाट, महेश परमार, भरत माली ने कहा कुछ नेता तथा अन्य लोग आपसी स्वार्थ सिध्द करने के लिए हमारी भूमि को सिंहस्थ में डालने का प्रयास कर रहे हैं। न कभी यहां साधु न सन्यासी आए। हम छोटे किसान हैं, खेती के माध्यम से जीवन यापन कर रहे हैं। ये आवासीय क्षेत्र बना तो कुछ लोग इस क्षेत्र को टारगेट कर रहे हैं। किसानों ने कहा यह आवासीय भूमि है उसे आवासीय रहने दें। किसानों ने कहा सांवराखेड़ी, दाउदखेड़ी व जीवनखेड़ी की जमीन कभी सिंहस्थ में अधिसूचित थी ही नहीं। इसलिए हमारे क्षेत्र को सिंहस्थ के लिए आरक्षित नहीं किया जाए। वर्षों बाद क्षेत्र नानाखेड़ा से जोड़ा गया है, यहां आवासीय क्षेत्र बसने लगा, अच्छे दिन आए। किसानों ने मांग की कि हमारे गांव के विकास का अवरोध न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंगाल चुनाव: आखिर 4 मिनट में कैसे घट गई करीब 8% वोटिंग

Sat Mar 27 , 2021
TMC ने चुनाव आयोग से शिकायत की कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह सात बजे से ही मतदान जारी है। कुछ जगहों पर हिंसा की भी खबरें आई हैं, वहीं भाजपा और टीएमसी ने एक दूसरे […]