सिटी बस में सफर के अनुभव को रेटिंग दे सकेंगे यात्री

भोपाल स्मार्ट सिटी देश का पहला शहर जहां यह व्यवस्था

भोपाल। स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड और यातायात पुलिस शहर के ट्रैफिक को सुधारने अभियान शुरू करने जा रहा है। भोपाल देश का पहला शहर होगा, जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बसों की रेटिंग पब्लिक तय कर सकेगी। इसके लिए क्यू आर कोड व एप के माध्यम से बस यात्री बस काे रेटिंग दे सकेंगे। इसमें बस की टाइमिंग, बस में चालक व परिचालकों का व्यवहार, साफ-सफाई आदि संबंधी जानकारी दे सकते हैं। इनपुट के आधार पर सुधार हो सकेगा। अगले सप्ताह से इसकी शुरुआत करने का प्लान है।

बसों में होंगे पैनिक बटन और सुरक्षा के लिए महिला पुलिस

पब्लिक ट्रांसपोर्ट की लो-फ्लोर बसों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन लगाए जाएंगे। साथ ही रोजाना रूटों पर सादी वर्दी में महिला पुलिस कर्मी विभिन्न रूटों पर यात्रा करेंगी। इस दौरान महिला यात्री के साथ होने वाली असुविधाओं को दूर करेंगी व उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई करेंगी।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बसों के अंतर्गत चलने वाली लो-फ्लोर (लाल बस) बसों के लिए नाॅट ऑन माॅय बस कैंपेन भी शुरू किया जाएगा। इस कैंपेन के अंतर्गत बसों में गुटखा, तम्बाकू, धूम्रपान, हथियार लेकर सवार होना, गंदगी करना, यात्रियों व महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले आदि के खिलाफ स्पाट पर कार्रवाई की जाएगी।

अभियान की शुरुआत होने जा रही

इस अभियान के अंतर्गत नागरिकों में ट्रैफिक को लेकर जागरूकता लाई जाएगी और उन्हें बताया जाएगा कि सड़क पर चलने का प्रथम अधिकार पैदल यात्रियों का है। अभियान के अंतर्गत भोपाल देश का पहला शहर होगा जहां यात्री बसों की रेटिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही यात्री व महिला यात्रियों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाएगा।

अभियान नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त निकुंज श्रीवास्तव के निर्देश पर शुरू किया जा रहा है। पेडिस्ट्रीयल फर्स्ट नाम से अगले सप्ताह अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रमुख चौराहों पर जहां पद यात्रियों की संख्या अधिक होती है, वहां नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के दफ्तर में सीईओ आदित्य सिंह की अध्यक्षता में ट्रैफिक पुलिस व आरटीओ के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें अभियान नगरीय प्रशासन और विकास आयुक्त निकुंज श्रीवास्तव के निर्देशानुसार अगले सप्ताह से अभियान शुरू करने का फैसला लिया गया।

बांटेंगे यातायात नियमों की बुकलेट

अभियान के अंतर्गत प्रमुख तौर पर बताया जाएगा कि सड़क पर पैदल चलने वालों का प्रथम अधिकार होता है। उनकी सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों को लेकर बुकलेट भी बांटी जाएगी। बैठक में जेब्रा क्राॅसिंग व स्टाप लाइनों पर पेंट करने, साइनेज लगाने व पीए सिस्टम लगाने आदि पर चर्चा की गई। बैठक में एएसपी ट्रैफिक संदीप दीक्षित, आरटीओ संजय तिवारी, डीएसपी ट्रैफिक गोविंद बिहारी रावत और डीएसपी ट्रैफिक संतोष कुमार शुक्ला और थाना यातायात प्रभारी विजय कुमार दुबे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार चुनावः सोशल डिस्टेंसिंग रखने को कहा तो लोगों ने सुरक्षाबल जवानों को पीटा

Sat Nov 7 , 2020
पूर्णिया में  5 राउंड हवाई फायरिंग पटना। बिहार में आज तीसरे और आखिरी फेज की 78 सीटों पर वोटिंग जारी है। पूर्णिया में CISF जवानों ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहा तो लोगों ने उन्हें घेरकर पीटा। बचाव में जवानों ने 5 राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। बाद में 4 […]