सिया सोनी की स्मृति में मरच्युरी भेंट की

थांदला। कई बार किसी व्यक्ति की शाम के समय मृत्यु हो जाने के कारण शव को रात में परिजन के बीच रखना पड़ता है। जिससे कि सबके बीच बीमारी के पहुंचने का डर बना रहता है या एक्सीडेंट में मृत हुए व्यक्ति को बहुत सी बार रात भर अस्पताल में खुले में रखना पड़ता है। जिससे कि दूसरों मरीजो को एवं वहां स्टाफ को बहुत दिक्कत होती है। इसके अलावा जब किसी के परिजन बहुत दूर रहते हैं तो उनके इंतज़ार में भी कई बार शव को रखना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए थांदला में इस शव मरच्युरी की जरूरत पडऩे पर  सिया सोनी की स्मृति में 6 जून को परिवारजन  द्वारा बिटिया की याद में इसे याद स्वरूप सेवा कार्य के लिए भेंट किया गया। ताकि आने वाले समय मे किसी को भी शव रखने में परेशानी न हो और अस्पताल में भी इसका उपयोग हो सके। परिवारजन ने इसका संचालन करने के लिए ब्लड डोनेशन टीम थांदला को इस मरच्युरी पेटी को सुपुर्द किया।

टीम द्वारा इसे सही से संचालित करने की बात कही एवं जरूरती मशीन को नगर हित में उपलब्ध करवाने के लिए परिवारजन का आभार व्यक्त किया। साथ ही बालिका स्व. सिया सोनी की पुण्यतिथि के अवसर पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सिविल अस्पताल थांदला से बीएमओ, दानदाता परिवार से अमित सोनी, सुमित सोनी, ब्लड डोनेशन टीम से अजय सेठिया, प्रशान्त उपाध्यय, आनन्द चौहान उपस्थित थे।

परिवारजन व टीम द्वारा बताया गया कि जिस किसी आसपास ग्राम व शहर वाले को भी इसकी जरूरत पड़ती है तो उसे भी यह शव मरच्युरी वहां ले जाने के लिए उपलब्ध रहेगी। वह व्यक्ति ब्लड डोनेशन टीम से सम्पर्क कर उसे ले जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हमीरगढ़ हत्याकांड : एक महिला सहित चारों आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Sun Jun 6 , 2021
शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर चल रहा था विवाद पेटलावद/रायपुरिया। अग्निपथ। शुक्रवार को ग्राम रायपुरिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हमीरगढ़ में शासकीय भूमि के कब्जे को लेकर हुई हत्या के मामले में फरार चारों आरोपियों को ग्राम रायपुरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहाँ […]