हमीरगढ़ हत्याकांड : एक महिला सहित चारों आरोपी पुलिस गिरफ्त में

शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर चल रहा था विवाद

पेटलावद/रायपुरिया। अग्निपथ। शुक्रवार को ग्राम रायपुरिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हमीरगढ़ में शासकीय भूमि के कब्जे को लेकर हुई हत्या के मामले में फरार चारों आरोपियों को ग्राम रायपुरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहाँ से सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

रायपुरिया थाना प्रभारी तेजमल पंवार ने बताया कि सभी चारों आरोपी रमेश पिता अम्बाराम गणावा, अम्बाराम पिता भुरजी गणावा, दिनेश पिता अम्बाराम गणावा और शांति उर्फ बसंती पति रमेश गणावा को ग्राम गामडी थाना क्षेत्र पेटलावद से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के दिशा निर्देश में एसडीओपी सोनू डावर, थाना प्रभारी तेजमल पंवार, सहायक उपनिरीक्षक शिव कुमार शर्मा, एम. एल. लशकरी, महिला प्रधान आरक्षक, किरण चौहान एवं आरक्षक रूप सिंह, आरक्षक माल सिंह, राजू सहित आरक्षक विशाल का सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. छजलानी ने कोरोना पीडि़तों को व्हाट्सएप से दिया परामर्श, 4 हजार मरीज हुए स्वस्थ्य

Sun Jun 6 , 2021
महिदपुर, अग्निपथ। कोरोना संक्रमण के कहर के दौरान अनहोनी से डरे हुए पीडि़त के परिजन जब अस्पतालों में भर्ती होने से लेकर अतिआवश्यक मेडिकल सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब शहर के रिटायर्ड सरकारी डॉक्टर ने मोबाइल, फोन और व्हाट्सएप के जरिए 4 हजार से ज्यादा कोविड-19 से […]