सीधी में हाथियों ने ली 3 की जान:चिंघाड़ सुन दादा ने दो पाेतों के साथ भागने के लिए दरवाजा खोला तो सामने था झुंड, तीनों को पटक कर मार डाला

सीधी (मप्र)। हाथियों ने सीधी में तीन लोगों की जान ले ली। संजय टाइगर रिजर्व से लगे खैरी ग्राम पंचायत के हैकी गांव में हाथियों का एक झुंड घुस गया। गांव वाले घर छोड़कर भागने लगे। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर एक बुजुर्ग अपने दो पाेतों के साथ घर के बाहर निकले, लेकिन दरवाजे पर ही झुंड मिल गया। हाथियों ने तीनों को वहीं पर पटक कर मार डाला।

ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार की सुबह भी एक झुंड गांव में घुस आया। सभी जान बचाकर भागने लगे। गोरे लाल यादव अपने दो पोते रामकृपाल यादव (12) और रामप्रसाद यादव (13) के साथ फंस गए। जैसे ही वह घर से निकले, सामने हाथियों का झुंड मिल गया। हाथियों ने तीनों को पटक-पटक कर मार डाला।

ग्रामीणों ने जाम लगाया
घटना के बाद ग्रामीणों ने तिलवारी जनकपुर मार्ग के कोटा छांदा में चक्काजाम कर दिया। घटनास्थल पर संजय टाइगर रिजर्व के SDO जया त्रिपाठी, दुबरी परिक्षेत्र की अधिकारी भगवती प्रसाद तिवारी समेत आसपास की पुलिस फोर्स गांव पहुंच गई। अफसरों ने ग्रामीणों को समझाया, तब जाकर जाम खोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेरा चेयरमैन की नियुक्ति में देरी समझ से परे...!

Tue Feb 23 , 2021
अपने मध्यप्रदेश में बाहर के उद्योगपतियों के लिये ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट आयोजित करने और रेड कारपेट बिछाने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी के पास प्रदेश के बिल्डरों की समस्याओं के लिये समय नहीं है। राजनीति में उलझ़ी ‘रेरा’ के चेयरमैन पद […]

Breaking News