सीरियल ‘बाल शिव’ में आचार्य की भूमिका निभाने वाले कालड़ा ने किए महाकाल दर्शन

एंड टीवी पर 23 नवंबर से होगा प्रसारित, भगवान शिव की बाल लीलाओं का पहला सीरियल

उज्जैन। मुंबई के जाने-माने टीवी और फिल्म अभिनेता हरिओम कालड़ा रविवार को अपने आने वाले सीरियल ‘बाल शिव’ की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने भगवान महाकाल के दरबार में उज्जैन पहुंचे। उन्होंने आम श्रद्धालुओं की रैलिंग से भगवान महाकाल के दर्शन किए और सीरियल की सफलता की कामना की।

उन्होंने बताया कि उनका सीरियल बाल शिव एंड टीवी पर कल 23 नवंबर से रात 8 बजे प्रसारित होगा। जिसमें भगवान शिव की बचपन की बाल लीलाएं होंगी। सीरियल में बाल शिव की भूमिका में आहान तिवारी होंगे और उनकी माता की भूमिका में मौली गांगुली हैं। जो कि एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं।

हरिओम कालड़ा इसमें आचार्य विद्याधर के रूप में नजर आएंगे। हरिओम कालड़ा इससे पहले भी कई प्रसिद्ध सीरियल जैसे कुल्फी कुमार बाजे वाला, कार्तिक पूर्णिमा, केसरी नंदन, एक महानायक भीमराव अंबेडकर, सावधान इंडिया में काम कर चुके हैं।

2022 में रिलीज होंगी दो फिल्में

अगले वर्ष उनकी दो फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। एक है- पृथ्वीराज चौहान और दूसरी अटैक। जिनमें क्रमश: अक्षय कुमार और जॉन इब्राहिम मुख्य भूमिका में हैं। हरिओम कालड़ा ने बताया कि वो भगवान महाकाल के दर्शन पाकर और यहां के लोगों का प्यार पाकर अभीभूत है और अब से दरबार में नियमित आया करेगा। राजेश सोनी व अनिकेत सेन ने हरिओम कालड़ा को महाकाल के दर्शन कराए और आने वाले सीरियल व फिल्मों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

18 महीने बाद परंपरागत मार्ग से निकलेगी महाकाल सवारी 

Sun Nov 21 , 2021
कोरोना संक्रमण के चलते छोटे मार्ग से निकाली जा रही थी अभी तक उज्जैन। भगवान महाकाल की कार्तिक- अगहन माह की तीसरी सवारी 18 महीने में पहली बार सोमवार (22 नवंबर) को अपने परंपरागत मार्ग से निकाली जाएगी। कोरोना संक्रमण के दौरान अभी तक छोटे मार्ग से ही भगवान महाकाल […]

Breaking News