सुदामा मार्केट में मंदिर पर डाल दी छत, नक्शा ही बदल दिया

व्यापारी पहुंचे विधायक के पास, कहा-वेंटिलेशन के इंतजाम नहीं

उज्जैन, अग्निपथ। दूधतलाई क्षेत्र में करीब 7 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से बन रहे जी प्लस-2 कमर्शियल कांप्लेक्स के निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत लेकर व्यापारियों ने विधायक पारस जैन से बात की है। कांप्लेक्स निर्माण से पहले से बने भगवान हनुमानजी के मंदिर को कांप्लेक्स बिल्डिंग में शामिल कर लिया गया है लेकिन मंदिर के उपर शिखर की जगह छोडऩे के बजाए छत डाली जा रही है। सुदामा मार्केट में दुकाने लेने वाले व्यापारियों ने इस पर आपत्ति ली।विधायक पारस जैन के निर्देश पर फिलहाल मंदिर के आसपास का काम रोक दिया गया है।

सुदामा मार्केट के 37 व्यापारियों को नए कांप्लेक्स में भू-तल पर दुकानों का आवंटन किया गया है। इसी मार्केट के एक हिस्से में पहले से मंदिर बना हुआ था। पुराना अनाज मार्केट तोड़े जाने के वक्त यह तय किया गया था कि प्रतिमास्थल पर ही बना मंदिर बनाया जाएगा। कांप्लेक्स की नई बिल्डिंग में मंदिर के जगह भी रिजर्व रखी गई लेकिन मंदिर के उपर छत डालने की तैयारी कर ली गई।

ऐसा केवल इसलिए किया गया ताकि उपर के दो तल पर मंदिर के उपर के ऑफिस या फ्लैट बनाया जा सके। सुदामा मार्केट के अनाज कारोबारियों को इस पर आपत्ति है। व्यापारियों का कहना है कि मंदिर के उपर कभी छत डालकर उसका उपयोग नहीं किया जा सकता है, मंदिर पर उपर के तल तक केवल शिखर ही बनाया जा सकता है।

सुदामा मार्केट के कारोबारी इस मामले में नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से भी मिले। सिंघल ने ऐसे किसी विषय के जानकारी में ही नहीं होने की बात कही। इसके बाद व्यापारी विधायक पारस जैन के पास पहुंचे। पारस जैन ने मामले में नगर निगम आयुक्त को फोन किया। विधायक के फोन के बाद मंदिर के आसपास वाले हिस्से में काम रोक दिया गया।

वेंटिलेशन भी ठीक नहीं

सुदामा अनाज मार्केट के व्यापारी शेलेंद्र बुंदेला के मुताबिक नए कांप्लेक्स के भू-तल पर दुकानों के बीच वेंटिलेशन की व्यवस्था की जाना थी। नक्शे में भी इसका प्रावधान है लेकिन मौके पर छत भर दी गई है। इससे कांप्लेक्स के भीतर के हिस्से हवा व प्रकाश बाधित होगा। व्यापारियो ने इस पर भी विरोध दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लेफ्ट-राइट के नियम का पालन के साथ शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

Mon Jun 7 , 2021
उज्जैन। अनलॉक की प्रक्रिया के चलते जिले में अब बाजार ज्यादा देर तक खुले रहेंगे। मंगलवार से ही दुकानों के खुलने का समय बढ़ा दिया गया है। अब शाम 7 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। हालांकि दायें-बायें (लेफ्ट-राइट) की दुकानें एक दिन छोडक़र खोलने का प्रतिबंध अब भी लागू रहेगा। […]