मकान नक्शा स्वीकृति की फीस में बड़े बदलाव, सरकार का बड़ा झटका

उज्जैन,अग्निपथ। मध्य प्रदेश सरकार ने नया मकान बनाने वालों को एक जबरदस्त झटका दिया है। अब मकान का नक्शा स्वीकृत करने के लिए सीधे साढ़े 13 हजार रुपए से अधिक राशि वसूली जाएगी।
राज्य सरकार के द्वारा अचानक मकान बनाए जाने के लिए जो नक्शा स्वीकृति के समय जो फीस जमा कराई जाती थी उसमें भारी वृद्धि कर दी है। अभी तक नक्शा पेश करते समय बिल्टअप एरिया के हिसाब से फीस लगाई जाती थी। अब उसमें बदलाव किया गया है। अब बिल्टअप एरिए के बदले अब स्लैब में फीस लगाई जाएगी। इससे नवीन मकान बनाने वालों पर सीधे तौर पर साढ़े तेरह हजार से अधिक का भार आने की संभावना है।

आर्किटेक्ट जयकिशन तेजवानी ने बताया कि इस तरह के आदेश जारी हो चुके हैं। जिसमें अभी तक पांच हजार से साढ़े पांच हजार रुपए तक नक्शा स्वीकृति के लिए बिल्टअप एरिया के हिसाब से फीस जमा होती थी। उसमें सीधे साढ़े तेरह हजार की वृद्धि कर दी गई है। अब साढ़े पांच हजार के बजाय साढ़े अठारह हजार स्लैब एरिए के हिसाब से लगेगी। उन्होंने कहा कि अब सीढिय़ां, बालकनी सहित मकान में किए जाने वाले अन्य निर्माण पर स्लैब के हिसाब से अतिरिक्त फीस बढ़ती जाएगी। इससे निश्चित ही नए मकान निर्माण में लोगों को भारी कीमत वसूली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेमी के आत्महत्या करने का पता चला तो प्रेमिका ने भी जान दे दी

Sat Dec 5 , 2020
मक्सी रोड पर हुई घटना, पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रही थी महिला उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड़ पर शनिवार सुबह एक महिला ने सल्फॉस खाकर आत्महत्या कर ली। उसने यह कदम प्रेमी द्वारा जान देने के कारण उठाया है। भाट पचलाना की महिला यहां कॉस्टेबल बनने की तैयारी करने के […]

Breaking News