मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अंडरवर्ल्ड डॉन भगोड़े दाउद इब्राहिम के सहयोगी, गैंगस्टर एवं नशीले पदार्थ के विक्रेता परवेज खान उर्फ चिंकू पठान से कथित संपर्क के आरोप में ड्रग विक्रेता हैरिस खान को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनसीबी पिछले साल बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में खान की भूमिका की भी जांच करेगी।
खान को मंगलवार को एनसीबी की टीम ने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में अंधेरी, लोखंडवाला और बांद्रा में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे जाने के बाद गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया, ‘फिलहाल तो एनसीबी ने चिंकू पठान ड्रग्स मामले के सिलसिले में खान को गिरफ्तार किया है लेकिन राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में भी उसकी भूमिका की जांच की जाएगी।’
नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री को रोकने वाली एजेंसी ने अभिनेता की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में राजपूत के साथ उनके फ्लेट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी को पिछले हफ्ते हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। एनसीबी ने रविवार को राजपूत के दो पूर्व घरेलू सहायकों नीरज और केशव से भी मामले के सिलसिले में पूछताछ की थी।
राजपूत पिछले साल जून में बांद्रा स्थित अपने घर में फंदे से लटके मिले थे। एनसीबी ने दाउद इब्राहिम के गुर्गे एवं मृत माफिया डॉन करीम लाला के रिश्तेदार पठान को, नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का इस साल जनवरी में भंडाफोड़ करने के बाद पड़ोस के नवी मुंबई से गिरफ्तार किया था।
एनसीबी ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को ड्रग्स केस में हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। बता दें कि सुशांत के निधन के बाद सिद्धार्थ पिठानी ने ही उन्हें सबसे पहले देखा था। उन्होंने ही पुलिस को फोन कर एंबुलेंस मंगाई थी। सुशांत और सिद्धार्थ एक ही फ्लैट में रहते थे। इससे पहले सीबीआई ने सुशांत की मौत के मामले में सिद्धार्थ से पूछताछ की थी। उन्होंने उस वक्त जांच एजेंसी को बताया था कि सुशांत के गले पर बंधा कपड़े का फंदा उन्होंने ही काटा था। एक अन्य शख्स की मदद से उन्होंने सुशांत के शव को नीचे उतारा था।
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में उनका शव पाया गया था। उनके निधन से हर कोई हैरान रह गया था। वहीं सुशांत के पिता ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। जैसे जैसे इस मामले में जांच होती गई इसमें ड्रग्स एंगल सामने आया। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती सहित बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों से पूछताछ की थी।
नई दिल्ली (एजेंसी)। अप्रैल में कोरोना संक्रमित होने के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर की तबीयत अब तक ठीक नहीं हुई है। थरूर ने बुधवार को अस्पताल के बेड से एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने बताया है कि वह लॉन्ग टाइम कोविड से जूझ रहे हैं। इस वीडियो […]