सूरत-बनारस के लिए शुरू हुई नई साप्ताहिक ट्रेन

रेलवे लाइन रेल सफर

उज्जैन को एक और सौगात

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन वालों के लिए रेलवे की तरफ से एक और सौगात मिलने जा रही है। उज्जैन शहर के यात्रियों को गुजरात के सूरत शहर और उत्तरप्रदेश के बनारस तीर्थ स्थल तक जाने के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन मिल गई है। मंगलवार से इसकी विधिवत शुरूआत हो जाएगी।
गुजरात के सूरत के औद्योगिक उपनगर उधना से बनारस के बीच मंगलवार से नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू होगी, यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा, राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मालनपुर, सोनी, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज एवं ज्ञानपुर रोड़ स्टेशनों पर ठहरेगी।

नई ट्रेन में दो सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, बारह स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर उधना से बनारस के मध्य नई सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 20961/20962 उधना बनारस उधना सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलने का निर्णय लिया गया है।

यह ट्रेन 04 अक्टूबर को उधना से स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी तथा उसके बाद इस ट्रेन का नियमित फेरा आरंभ हो जाएगा। उद्घाटक सेवा के रूप में यह ट्रेन गाड़ी संख्या 09013 उधना- बनारस स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 04 अक्टूबर, 2022, मंगलवार को उधना से 10.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन पर शाम 16.05-16.15, मंगलवार, नागदा 17.00/17.02, उज्जैन 18.12/18.22 व मक्सी 19.35/19.37 होते हुए 05 अक्टूबर बुधवार को 13.45 बजे बनारस पहुंचेगी।

नियमित सेवा के रूप में गाड़ी संख्या उधना- बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 अक्टूबर से उधना से प्रति मंगलवार को 07.25 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन 12.55/13.05 मंगलवार, नागदा13.53/13.55, उज्जैन 15.05/15.15, मक्सी 16.30/16.32 होते हुए प्रति बुधवार को 10.50 बजे बनारस पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 20962 बनारस- उधना सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस 5 अक्टूबर से उधना से प्रति बुधवार को 17.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के मक्सी 11.40/11.42, गुरूवार, उज्जैन 12.35/12.45, नागदा 13.48/13.50 एवं रतलाम जंक्शन 14.35/14.40 गुरुवार को होते हुए प्रति गुरूवार को 20.35 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छेड़छाड़ के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

Mon Oct 3 , 2022
लेनदेन के विवाद में ग्रामीण को मारी कुल्हाड़ी उज्जैन, अग्निपथ। गरबे में लडक़ी से छेड़छाड़ को लेकर चार युवकों ने एक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वहीं लेनदेन के विवाद में ग्रामीणों को कुल्हाड़ी मारकर घायल किया गया है। दोनों मामले में पुलिस ने प्राणघातक हमले का प्रकरण […]

Breaking News