सेंटर-दर-सेंटर भटके लोग फिर भी नहीं लग सका टीका

1

शहर में मंगलवार को केवल एक ही नर्सिंग कॉलेज के सेंटर पर लगा वैक्सीन

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में वैक्सीन की कमी के चलते अब वैक्सीनेशन नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेंटर दर सेंटर भटकने के बाद भी लोगों को वैक्सीन नहीं लग पा रहे हैं। इससे लोगों में रोष बढऩे लगा है।

मंगलवार को गोपाल मंदिर इलाके में रहने वाले अमीरुद्दीन अपने परिवार के साथ छत्रीचौक की डिस्पेंसरी पर पहुंचे थे,यहां से उन्हें जिला अस्पताल के कैंसर अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर पर भेज दिया गया।

वहां भी टीकाकरण नहीं होने की जानकारी दी गई और सभी को नर्सिंग कॉलेज के सेंटर पर भेज दिया गया। अमीरुद्दीन परिवार के साथ यहां पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि आपको को कोवैक्सीन लगी है। यह आज यहां नहीं लग रही है। केवल कोवीशील्ड लगाई जा रही है। यह सुनते ही परिवार के सदस्य नाराज हो गए। उनका कहना था कि तीन सेंटरों पर पहुंचने के बाद भी अगर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन नहीं लगता है तो यह अव्यवस्था है। आप लोग आम आदमी को मार देंगे।

नर्सिंग कॉलेज में लगे कोवीशील्ड

नर्सिंग कॉलेज में ओम सांई विजन कंपनी के वर्कर कोवीशील्ड का टीका लगा रहे हैं। यहां मौजूद चिराग नामक वर्कर का कहना है कि प्रतिदिन सौ से ज्यादा लोगों को वे यहां टीका लगा रहे हैं। उनके सेंटर पर आज कोवैक्सीन नहीं है। इसलिए जो लोग आ रहे हैं उन्हें वापस लौटाना पड़ रहा है।

दो दिन एक सेंटर पर और रविवार रहता है अवकाश

वैक्सीनेशन की व्यवस्था के संबंध में टीकाकरण अधिकारी केसी परमार ने बताया कि प्रशासन के आदेश पर मंगलवार और शुक्रवार पूरे शहर में एकमात्र जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को टीका लगाया जाता है। इसका सेंटर नर्सिंग कॉलेज में बनाया गया है। कोवीशील्ड 29 सेंटरों पर और कोवैक्सीन 6 सेंटरों पर बाकी चार दिनों में लगाया जाता है।

65 हजार से ज्यादा को दूसरा डोज लग चुका

बताया जाता है जिले और शहर के 65 हजार से ज्यादा लोगों को दूसरा डोज लग चुका है। जबकि साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों को अब तक वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। 5 मई से जिले में 18 से 44 साल के लोगों को टीका लगना शुरू हुआ था। अब स्लाट बुक होने के बाद वैक्सीनेशन हो रहा है।

18+ के 26 एवं 45+ के 31 वैक्सीनेशन केन्द्र स्थापित

कोविड 19 टीकाकरण हेतु शहर में 18 वर्ष से अधिका उम्र के नागरिको हेतु 26 केन्द्र एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों हेतु 31 वैक्सीनेशन केन्द्र स्थापित किये गए है यह जानकारी उपायुक्त  कल्याण पाण्डे्य द्वारा देते हुए बताया कि शहर 54 वार्डो में वैक्सीनेशन केन्द्र की स्थापना करते हुए कुल 57 वैक्सीनेशन केन्द्र स्थापित किये गये है, इन केन्द्रो पर नगर निगम द्वारा बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था इत्यादी व्यवस्थाएं सभी 06 झोन के झोनल अधिकारीयों के माध्यम से की गई। साथ ही निगम की सहयोगी संस्था डिवाईन वेस्ट मैनेजमेंट एवं ओम साई विजन के सदस्यों द्वारा केन्द्र पर आने वाले नागरिको के मास्क पहने एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखते की मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः वैक्सीनेशन स्लॉट बुकिंग में हो रहा खेल: परिचितों की जा रही बुकिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना वजह घूमने पर चालान बनाया तो चौराहे पर धरना दे दिया

Tue May 18 , 2021
पुलिस को बताया भीम आर्मी अध्यक्ष होने का रौब उज्जैन,अग्निपथ। निकास चौराहे पर मंगलवार दोपहर एक युवक ने धरना दे दिया। उसने खुद को भीम आर्मी अध्यक्ष बताते हुए जमकर नारेबाजी भी की। घटना बिना वजह घूमने पर जीवाजीगंज पुलिस द्वारा बाइक का चालान बनाना रहा है। एसआई प्रमोद भदौरिया […]