उज्जैन से बस में मावा लेकर आए आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा

12 हजार रूपए का 52 किलो मावा किया जब्त

देवास, अग्निपथ। मिलावटखोरों पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में कोतवाली थाना पुलिस ने दो दिनों में दो बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कोतवाली थाना पुलिस ने नकली आइसक्रीम बनाने वाले पर कार्रवाई की थी।

वहीं सोमवार सुबह बस स्टेण्ड पर मुखबिर की सूचना पर 52 किलो नकली मावा जिसकी अनुमानित कीमत 12 हजार रूपए सहित आरोपी विजय पिता शंकरलाल राठौर उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम अरलावदा तहसील बागली को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी उज्जैन से देवास की और आई फ्री इंडिया बस से मावा लेकर आया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी बड़ी तादाद में मिलावटी मावा लाकर बाजार में बेचता था। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 420 व खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी उमराव सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर एक युवक को मिलावटी मावे के साथ बस स्टेण्ड से पकड़ा था। उक्त मावा युवक ने उज्जैन से मंगवाया था। फिलहाल युवक के खिलाफ धारा 420 भादवि एवं 7 खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम 1954 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

आरोपी पूछताछ जारी है। इस कार्यवाही में कोतवाली थाना निरीक्षक उमराव सिंह, उनि राकेश नरवरिया, उनि राहुल पाटीदार, आर. श्याम बिहारी शर्मा, राजेश गुप्ता, राहुल धमनिया का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईआईएम के विशेषज्ञों ने लिए शिप्रा नदी के जल के नमूने

Tue Mar 29 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान इंदौर(आईआईएम) के विशेषज्ञों की एक टीम ने मंगलवार को उज्जैन पहुंचकर पांच स्थानों से शिप्रा नदी के पानी के सेंपल लिए है। आईआईएम की टीम द्वारा इन सेंपल के आधार पर तैयार की जाने वाली रिपोर्ट मध्यप्रदेश के महालेखाकार को सौंपी जाएंगी। महालेखाकार द्वारा शिप्रा […]