सेवानिवृत्त डीएसपी की बहू ने लगाए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

उज्जैन, अग्निपथ। रिटायर्ड डीएसपी की बहू ने मंगलवार को एएसपी से मुलाकात कर ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताडऩा के गंभीर आरोप लगाये। एएसपी ने मामले की जांच का आश्वासन देकर नानाखेड़ा थाने भेजा, जहां से महिला थाने पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।

वेदनगर में रहने वाले सेवानिवृत्त डीएसपी की बहू एएसपी अमरेन्द्रसिंह के पास पहुंची थी। उसने बताया कि पति मयंक टांक कुछ नहीं करते हैं। उसकी शादी 20 मई 2015 को हुई थी। एक बेटी है। कई दिनों से उसे प्रताडि़त किया जा रहा है।

रात में उसके जेठ कमरे में आकर अश्लील हरकते करते हैं। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। पति भी कुछ नहीं कहता है। ससुराल और परिवार वाले मायके से 20 लाख लाने की मांग कर रहे हैं। एक बेटी है जिसे नहीं दे रहे हैं। ससुराल वालों का कहना है कि तेरा पति 95 क्लब चलता है, जो कर्जे में डूब चुका है। पैसे लाकर दे ताकि कर्ज चुका सके।

उसके साथ आये दिन प्रताडऩा बढ़ती जा रही है। उसने नानाखेड़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया था। पुलिस ने उसे थाने से भाग दिया। एएसपी ने महिला की बात सुनने के बाद जांच का आश्वासन दिया और नानाखेड़ा थाने भेजा। जहां से मामला गंभीर आरोपों का होने पर महिला थाने भेज दिया गया। महिला का यह भी आरोप था कि ससुराल में अवैध हथियार भी है।

इनका कहना

महिला ने लिखित में प्रताडऩा के आरोप लगाकर शिकायत की है। मामला परिवार का है, काउंसिलिंग कराई जाने के बाद जो भी लिगल कार्रवाई होगी की जाएगी। -अमरेन्द्रसिंह, एएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार : मंत्री की नजर अब मंडी पर..!

Tue Jun 29 , 2021
उज्जैन विकास प्राधिकरण, स्मार्ट सिटी के बाद अब मंत्री की नजर कृषि उपज मंडी पर है। व्यापारियों द्वारा किसानों की उपज को कम तौलने के मामले को लपकने में मंत्री ने देरी नहीं की और कृषि मंत्री के पास पहुंच गए। उन्होंने कृषि मंत्री को पूरे मामले से अवगत कराते […]