सोशल मीडिया पर प्रशासन को नसीहत देने वाली छात्रा चोरी करते कैमरे में कैद

Jhabua ladki chori cctv 100122

झाबुआ, अग्निपथ। पिछले कुछ दिनों पूर्व कलेक्ट्रोरेट में अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद करने वाली गल्र्स कॉलेज झाबुआ की एक छात्रा उर्मिला चौहान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को नसीहत देते हुए तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उक्त लडक़ी से चर्चा करने पर उसने दो दिन का जिले का कलेक्टर बनाने की चाहत रखते हुए सभी को सुधारने की बात भी कहीं थी, लेकिन आज वहीं लडक़ी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह झाबुआ शहर की एक किराना दुकान पर चोरी करते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। जिसके बाद फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है और इसको लेकर क्रिया-प्रतिक्रियाओं का दौर आरंभ हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के नेहरू मार्ग पर स्थित शाह किराना स्टोर पर उक्त लडक़ी पिछली 7 जनवरी, शुक्रवार को कोई सामान की खरीदी के लिए आई थी। इस दौरान उसके साथ एक अन्य लडक़ी भी थी। दोनो लड़कियों ने शातिराना अंदाज में दुकान पर एक साईड सोकेश पर रखा एक बॉडी लोशन का जार, जिसकी कीमत करीब 1200 रू. है। दुकान मालिक शिरीश शाह के अंदर सामान लेने के लिए जाने पर धीरे से चुराते हुए उर्मिला चौहान ने अपने साथ आई दूसरी लडक़ी को दे दिया और उसके बाद दूसरी लडक़ी ने उसे अपने कपड़ों में छिपाकर वहां से रवाना हो गई।

पुलिस थाने पर दर्ज करवाएंगे शिकायत

इस संबंध में शिरिश शाह से चर्चा करते पर उन्होंने बताया कि इस घटना का उन्हें आज पता चला, जब हिसाब के दौरान चेक किया तो एक बॉडी लोशन का जार कम था। बाद अपने पुत्र से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बारीकी से सीसीटीवी फुटेज में देखने पर पता चला कि विगत 7 जनवरी को दोपहर में उक्त दो लड़कियों ने आकर दुकान से जार चुराया और दुकान संचालक को चकमा देकर फरार हो गई।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर एनएसयूआई से जुड़ी यह लडक़ी एवं उक्त संगठन के पदाधिकारी जहां अपनी सफाई देते हुए दिखाई दे रह है तो वहीं अभाविप ने इस मामले में चोरी करने वाली दोनो लड़कियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई

इस संबंध में पुलिस थाने पर फिलहाल चोरी का कोई शिकायती आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। लिखित या मौखिक सीसीटीवी फुटेज के साथ शिकायत किए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। -सुरेन्द्रसिंह गाडरिया, थाना प्रभारी, पुलिस थाना झाबुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मप्र सरकार या तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव करवाएं या पंच-सरंपच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों को उनके अधिकार लौटाए : डीपी धाकड़

Mon Jan 10 , 2022
पंचायत चुनाव पर रोक को लेकर पूर्व जनप्रतिनिधयों ने जताया आक्रोश झाबुआ, अग्निपथ। मप्र सरकार द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर एक ओर जहां प्रदेश में होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी गई है। वहीं दूसरी ओर आचार संहिता खत्म होने के बाद पंच-सरपंच, जनपद […]
Jhabua panchayat chunav nirast virodh 100122