स्वास्थ्य केंद्र का लैब तकनीशियन शासकीय आवास पर चला रहा निजी लैब भीम आर्मी ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

झारडा, अग्निपथ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झारडा में पदस्थ लैब तकनीशियन अपने सरकारी आवास में निजी लैब चला रहा है। इलाज के लिए जरूरी जांच करवाने आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र की लैब खराब बताकर जांच के लिए निजी लैब पर बुलाया जा रहा है।

इस कथित गौरखधंधे के खिलाफ भीम आर्मी एकता मिशन ने विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) को ज्ञापन सौंपकर की है। संस्था के प्रदेश प्रवक्ता राजेश वर्षी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिरीषप्रताप सिंह परिहार लैब टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ है। यहीं इनका सरकारी है, जिसमें उन्होंने अपनी निजी लैब चला रखी है। स्वास्थ्य केंद्र की शासकीय लैब में मरीज आने पर निजी लैब में जांच हेतु पहुंचा देते हैं और मनमाने रुपए लेते हैं।

16 अगस्त को नागूलाल मालवीय एडवोकेट खून की जांच कराने पहुंचे तो खून का नमूना लेने के बाद वहा उपस्थित बालक ने 800 रूपये मांगे। रुपये देने के बाद रसीद मांगी तो लडक़ा बोला रसीद नहीं मिलती है। खून की सैंपल की जांच कराओ नहीं तो चले जाओ। साथ ही गालियां दी।

इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी को शिकायत की तो उन्होंने कहा कि शासकीय ड्यूटी खत्म होने के पश्चात अपने आवास पर लैब चला सकते हैं। उक्त विषय को लेकर भीम आर्मी पदाधिकारी ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की है कि शासकीय चिकित्सालय परिसर में निजी लैब चलाने वाले परिहार की लैब को बंद कराया जाए। उनको अनुमति देने वाले बीएमओ डॉ मनीष उथरा पर कानूनी कार्रवाई की जाए। अन्यथा भीम आर्मी झारड़ा में चक्का जाम एवं झारड़ा बंद कर आंंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहकारी संस्था की करोड़ों की जमीन हथियाने का प्रयास, मुख्यमंत्री तक शिकायत

Thu Aug 19 , 2021
बडऩगर के व्यवसायी पर ताला तोडक़र सामान फैंकने का आरोप उज्जैन,अग्निपथ। बडऩगर की सहकारी संस्था पदाधिकारियों ने गुरुवार को थाने से सीएम तक को एक व्यापारी के खिलाफ शिकायत की है। आरोप लगाया कि व्यवसायी ने करोड़ों की जमीन पर कब्जाने के लिए संस्था का ताला तोडक़र सामान फैंक दिया। […]