सहकारी संस्था की करोड़ों की जमीन हथियाने का प्रयास, मुख्यमंत्री तक शिकायत

बडऩगर के व्यवसायी पर ताला तोडक़र सामान फैंकने का आरोप

उज्जैन,अग्निपथ। बडऩगर की सहकारी संस्था पदाधिकारियों ने गुरुवार को थाने से सीएम तक को एक व्यापारी के खिलाफ शिकायत की है। आरोप लगाया कि व्यवसायी ने करोड़ों की जमीन पर कब्जाने के लिए संस्था का ताला तोडक़र सामान फैंक दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

सहकारी विपणन एवं प्रकिया समिति मर्यादित के व्यवसायिक प्रबंधक शिवचरण शर्मा ने बताया कि मंडी ने संस्था को 1980 से पहले कोर्ट के सामने जमीन दी थी। करीब 20 हजार स्क्वेयर फीट जमीन पर संस्था तभी से काबिज है। बावजूद गेंदावाड़ी निवासी मांगीलाल पिता गेंदालाल बम ने कुटरचित दस्तावेजों से जमीन की रजिस्ट्री करवाकर कब्जे का प्रयास किया। नतीजतन वाद दायर करने पर बडऩगर सिविल कोर्ट ने संस्था के पक्ष में फैसला दे दिया।

विरोध में बम ने इंदौर हाईकोर्ट में अपील की, लेकिन खारिज हो गई तो वह सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए, जहां मामला विचाराधीन है। बावजूद बम 17 अगस्त की रात 9.30 बजे असामाजिक तत्वों के साथ संस्था के एक गेट का ताला तोड़ा और वहा रखे टेंकर आदि को संस्था के गोदाम के पास पटकवा दिया। मौके पर मौजूद चौकीदार ने विरोध किया तो बम ने उसे धमकी दे दी। वर्तमान में करीब 4 करोड़ की संसथा की ाूमि पर जबरन कब्जे का प्रयास करने पर प्रबंधक जगदीश शर्मा ने थाने से मु यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तक शिकायत की है।

अपराधी होने का आरोप

शिकायतकर्ताओं ने बम पर भूमाफिया होने के साथ अपराधिक रिकार्डधारी बताया। दावा किया कि बम के विरुद्ध कई प्रकरण कोर्ट में चल रहे है। हालांकि बम कृषि से संबंधित व्यवसाय करते है।

शिकायत पर सफाई

मै व्यापारी हूं, भूमाफिया नहीं जिस सर्वे नंबर की भूमि संस्था की बता रही है उसकी रजिस्ट्री मेरे पास है। पटवारी से गिरधावर तक की रिपोर्ट व कोर्ट का फैसला भी पक्ष में है, लेकिन राजनैतिकी के कारण झूठे आरोप लगा रहे है। – मांगीलाल बम अनावेदक, बडऩगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोहर्रम के बहाने एकत्रित होकर लगाए राष्ट्र विरोधी नारे; सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर केस दर्ज, सात गिरफ्तार

Fri Aug 20 , 2021
देशद्रोह: गीता कॉलोनी में विशेष वर्ग के असामाजिक तत्वों की शर्मनाक हरकत उज्जैन,अग्निपथ। गीता कॉलोनी में मोहर्रम के बहाने इक्कठा हुए विशेष वर्ग के असामाजिक तत्वों ने जमकर राष्ट्र विरोधी नारे लगाए। घटना से पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। मामले में जीवाजीगंज पुलिस ने केस दर्ज कर सीसी कैमरे […]
Mohraram ujjain deshdrohi nare

Breaking News