हत्या का प्रयास करने वाले हमलावर हिरासत में, शहर छोडक़र भागने की थी योजना

उज्जैन, अग्निपथ। एकता नगर में वृद्ध पर जानलेवा हमला करने और परिवार को घायल करने वाले मंगलवार को पुलिस की हिरासत में आ गये। हमलावर शहर छोडक़र भागने की फिराक में थे। बुधवार को पुलिस न्यायालय में पेश करेगी।

नीलगंगा थाना क्षेत्र एकतानगर में सोमवार दोपहर रामचंद्र बागरी (70) पर पथराव कर हत्या का प्रयास करने और उसकी पत्नी कैलाशबाई, मासूम पोते बना और एक अन्य पारिवारिक सदस्य घायल कर फरार हुए 6 हमलावरों सुमित उर्फ सतीश निवासी अमरदीपनगर, विजय उर्फ काला शांतिनगर, जय बच्चा सार्थक नगर, मनीष, सचिन और छोटू निवासी एकता नगर को पुलिस ने मंगलवार शाम को हिरासत में ले लिया है।

सभी एकता नगर नाले के पास शहर छोडक़र भागने की फिराक में एकत्रित हुए थे। पुलिस ने गंभीर घायल रामचंद्र के भतीजे विष्णु बागरी की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ धारा 307, 336, 506, 294, 34 का केस दर्ज किया था। बुधवार दोपहर सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

इसलिये हुआ था विवाद

एसआई जयंत डामोर ने बताया कि रामचंद्र बागरी ने अपने घर के सामने पक्की मुरम डालने का ठेका सुमीत उर्फ सतीश को दिया था। जो ट्रैक्टर-ट्राली में गारा-मिट्टी लेकर पहुुंचा था। रामचंद्र ने गारा डालने का विरोध किया तो सुमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर रामचंद्र और उसके परिवार पर पथराव कर दिया था। रामचंद्र गंभीर घायल हुआ है। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार की डिक्की में थी 15 पेटी शराब, छह हिरासत में

Tue May 25 , 2021
बिना नंबर की स्कूटी सवारों से मिले 307 क्वार्टर उज्जैन, अग्निपथ । अवैध शराब का करोबार करने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब तक राजस्थान, झाबुआ से शराब लाना सामने आ रहा था। मंगलवार को पंवासा पुलिस ने चैकिंग में कार से 15 पेटी शराब बरामद की […]