हरिसिद्धि मंदिर से डालर से भरा पर्स चोरी करने वाले हिरासत में

महिला और साथी ने दिया था वारदात को अंजाम

उज्जैन, अग्निपथ। अमेरिका से धार्मिक यात्रा पर आये श्रद्धालु का हरिसिद्धी मंदिर से पर्स चुराने वाली महिला और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की पहचान फुटेज के आधार पर की गई।

अब्दालपुरा में रहने वाले एडवोकेट इंद्रजीत पिता प्रहलाद राठौर के यहां अमेरिका से परिचित राजभाई आये थे। 21 फरवरी को हरसिद्धी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। भीड़ अधिक होने पर उन्होने अपना पर्स इंद्रजीत राठौर को दिया और दर्शन करने चले गये। उसी दौरान भीड़ के बीच इंद्रजीत के पास से अज्ञात बदमाश द्वारा पर्स चोरी कर लिया गया। वारदात के बाद मामले की शिकायत महाकाल थाने पहुंचकर दर्ज कराई गई।

पर्स में 810 अमेरिकी डालर के साथ 20 हजार रुपये रखे थे। पुलिस ने बदमाशों का सुराग तलाशने के लिये मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें वारदात को अंजाम देते एक महिला और युवक दिखाई दिया।

फुटेज के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को सोनिया चौहान निवासी बापूनगर हाल मुकाम गांधीनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथी महेन्द्र उर्फ हल्लू भदौरिया के साथ वारदात करना कबूल कर लिया।

हल्लू को हिरासत में लेकर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 810 अमेरिकी डालर और 10 हजार रुपये जब्त किये है। 10 हजार रुपए दोनों ने खर्च कर दिये थे। टीआई मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। संभावना है कुछ ओर वारदातों का पता लग सकता है। शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवंतिपुरा में दिनदहाड़े चोरों ने तोड़ा मकान का ताला

Thu Feb 24 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। गुजरात गये परिवार के मकान का गुरुवार दिनदहाड़े चोरों ने ताला तोड़ दिया। नाती दोपहर में घर पहुंचा तो वारदात की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मामला दर्ज जांच में लिया है। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि अवंतिपुरा में रहने वाला जैन परिवार 2 दिनों से गुजरात […]

Breaking News