हाईटेंशन लाइन से टकराया डम्पर, चालक की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। बडऩगर मार्ग पर बुधवार सुबह करंट लगने से डम्पर चालक की मौत हो गई। सडक़ निर्माण सामग्री खाली करते समय हादसा होना सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की है।

चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम नलवा में सडक़ निर्माण का कार्य चल रहा है। सुबह 7 बजे सामग्री लेकर ड पर चालक गुरुचरण सिंह (50) पहुंचा था। उसने सामग्री खाली करने के लिये डम्पर का डाला ऊंचा किया था, उसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से डाला टकरा गया और करंट फैलने से चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। निर्माण कार्य में लगे मजूदरों ने बताया कि गुरुचरण उत्तर प्रदेश के जलालपुरा का रहने वाला था। मजदूरों के बयान दर्ज कर पुलिस ने मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिचितों को सौंप दिया।

तीन बच्चों के पिता की मौत

रतलाम का रहने वाला ईश्वर निमामा (38) कुछ सालों से नरवर में परिवार के साथ रहकर शिवपाल के यहां हाली का काम कर रहा था। बीती देर शाम चक्कर आने पर गिर गया था, उसके बाद होश में नहीं आया। खेत मालिक और परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर चले उपचार के बाद ईश्वर की मौत हो गई। भतीजे आत्माराम मकवाना ने बताया कि ईश्वर तीन बच्चों का पिता था। शव अंतिम संस्कार के लिये रतलाम ले जाया जाएगा। नरवर पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्यानिकी की संगोष्ठी में हंगामा, किसानों ने किया बहिष्कार

Wed Feb 15 , 2023
संयुक्त संचालक के व्यवहार से नाराज हुए किसान, भोपाल तक पहुंची शिकायत उज्जैन, अग्निपथ। उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग की विक्रम कीर्ति मंदिर में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान बुधवार की दोपहर जमकर हंगामा हुआ। विभाग के संयुक्त संचालक के व्यवहार से खिन्न हुए किसानों ने कार्यशाला का बहिष्कार कर […]