हाथ से हाथ जोडऩे का अभियान चलाकर मतदाताओं तक पहुंचेगी कांग्रेस

उज्जैन, अग्निपथ। विधानसभा चुनाव आने में फिलहाल लगभग 10 महीने का वक्त, इससे पहले ही राजनैतिक दलों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जनवरी महीने से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत करने वाली है। इस अभियान की तैयारियों के लिए शुक्रवार दोपहर में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी शहर व जिला कांग्रेस कमेटियों को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इस अभियान की शुरूआत 26 जनवरी से होगी। दो महीने तक यह अभियान चलेगा। शुक्रवार दोपहर में क्षीरसागर स्थित कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी और एआईसीसी के सचिव कुलदीप इंदौरा और जिले की प्रभारी शोभा ओझा ने शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक ली।

दोनों ही नेताओं ने इस बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रूपरेखा साझा की। 26 जनवरी से आरंभ होने वाले इस अभियान के अंतर्गत कांग्रेस के कार्यकर्ता वार्ड व ब्लॉक के स्तर पर घर-घर दस्तक देंगे और केंद्र व राज्य सरकार की विफलताओं की जानकारी आम लोगों के साथ साझा करेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया कि 26 जनवरी से आरंभ होने वाला यह अभियान लगातार दो महीने तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्लैकमेलिंग से परेशान परिवार ने खाया जहर, दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है युवती

Fri Dec 23 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी युवती से परेशान युवक ने परिवार के साथ शुक्रवार को जहर खा लिया। हालत बिगडऩे पर तीन सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मालवा स्टील की गली में रहने वाले आशी खान (32) उसकी पत्नी ईशा (20) और मां परवीन […]