हादसा: वेन को बचाने में आयशर पलटी, नौ घायल, एक की मौत

मंदसौर से केटरिंग का काम कर इंदौर लौट लौट रहे थे मजदूर

उज्जैन/इंगोरिया। उन्हेल के पास शुक्रवार दोपहर एक वेन को बचाने के प्रयास में मजदूरों से भरी आयशर पलट गई। दुर्घटना में एक की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब इंदौर के मजदूर मंदसौर से केटरिंग का काम कर लौट रहे थे। घटना के बाद चालक वाहन छोडक़र भाग गया। इंगोरिया पुलिस केस दर्ज कर उसे तलाश रही है।

टीआई अशोक शर्मा ने बताया कि मंदसौर में केटरिंग का काम खत्म होने पर आयशर एमपी 09 जीएफ 0929 शुक्रवार दोपहर मजदूरों को लेकर इंदौर लौट रही थी। ग्राम पलसोड़ा व मालपुरा के बीच एक वेन को बचाने के प्रयास में आयशर पलट गई और उसमें सवार संजय पिता सुखलाल (30), लखन पिता साहू (40),देवा पिता शंकर (35) नरेश पिता टप्पी (20), जुवान पिता सुदंर (33), देवेंद्र (22), सुदंर (24) व तीन अन्य घायल हो गए। सभी को उन्हेल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान संजय की मौत हो गई। हादसे के बाद आयशर जब्त कर ली, लेकिन चालक फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

20 साल की सजा होते ही दुष्कर्मी बेहोश, दो दोस्त भी नपे

Fri Jan 29 , 2021
बाल दोस्त की मदद से ज्यादती की थी किशोरी से उज्जैन,अग्निपथ। नीलगंगा क्षेत्र में करीब साढ़े तीन साल पहले किशोरी से हुए ज्यादती के केस में गुरुवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया। प्रकरण में दुष्कर्मी 20 साल सजा होते ही बेहोश हो गया। न्यायालय ने वारदात में सहयोगी दो युवकों […]

Breaking News