हिंदू मंदिरों को ही अतिक्रमण बताकर तोड़ते हंै, दूसरे धर्म स्थलों पर कार्रवाई क्यों नहीं?

अभा पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धर्मसभा में कहा – त्रिकालदर्शी हनुमान मंदिर गऊघाट पर जनजागृति के लिए की महाआरती

उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश सरकार आखिर हिंदू मंदिरों को ही अतिक्रमण बताकर उन्हें हटाने या तोडऩे की कार्रवाई करती है। मूर्तियों से अनावश्यक छेड़छाड़ की जाती है। अन्य धर्म स्थलों पर ऐसी कार्रवाई क्यों नहीं होती है। क्या अन्य सारे धर्म स्थल अतिक्रमण में नहीं आते। सरकार हिंदू समाज को इसका स्पष्टीकरण दें।
यह मांग अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी ने उठाई है।

इस आशय के पत्र देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी लिखे जा रहे हैं। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने हिंदू समाज व पुजारियों में जन जागृति लाने के उद्देश्य से गऊघाट स्थित श्री त्रिकालदर्शी हनुमान मंदिर में ढोल-ढमाकों के साथ महाआरती का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी ने धर्मसभा में कहा कि देश, प्रदेश, नगर व गांवों के पुजारियों को संगठित करने के लिए महासंघ का विस्तारिकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों उज्जैन दक्षिण क्षेत्र का अध्यक्ष नारायण स्वामी एवं महामंत्री बबलू बैरागी को नियुक्त किया गया था।

सभा में महेश पुजारी ने कहा कि पुजारियों को मंदिरों व प्राचीन देव मूर्तियों की आरती-पूजा, पवित्रता एवं परंपरा के निर्वहन के लिए अडिग रहना चाहिए तथा अपने ईष्टदेव के प्रति यदि प्राण देने का अवसर भी आ जाए तो पीछे नहीं हटना चाहिए। पुजारी महासंघ देश-प्रदेश के विभिन्न शहरों एवं गांवों में इस तरह की महाआरती व धर्मसभाओं के आयोजन करेगा जिससे मंदिरों व धर्म के प्रति और अधिक जनजागृति लाइ जा सके।

महाआरती में श्री त्रिकालदर्शी हनुमान मंदिर पर हुई महाआरती में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उज्जैन संभाग अध्यक्ष महेंद्रसिंह बैस, माली समाज के समाजसेवी हुकमचंद बलदिया, नारायण स्वामी, जितेंद्र महाराज, बबलू बैरागी, महेश बैरागी, अर्पित पुजारी, राजू बैरागी, क्षत्रिय महासभा के राजेंद्र सिंह बैस, आनंद सिंह ठाकुर, श्रवण सिंह बैस, जनार्दन सिंह बैस, अशोक सिंह ठाकुर, संतोष सोनिया, मोहनलाल कुमावत, अशोक माली, विजय चौधरी सहित विभिन्न मंदिरों के सैकड़ों पुजारी एवं भक्तगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजपूत समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज, परिणय दर्पण 2022 का विमोचन होगा

Sat Feb 26 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में राजपूत समाज का 28वां राष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन आज रविवार की सुबह 11 बजे से संकुल हाल कालिदास अकादमी, कोठी रोड पर आयोजित किया जा रह है, जिसमें राजपूत समाज के अविवाहित युवक-युवतियों के संपूर्ण विवरण युक्त राष्ट्रीय पत्रिका परिणय […]

Breaking News