हिरासत में आया पत्नी की हत्या करने वाला

उज्जैन, अग्निपथ। गला दबाकर पत्नी की हत्या करने वाला 24 घंटे बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसे उन्हेल रोड पर पकड़ा गया है। शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

वीर नगर के किराये के मकान में बुधवार-गुरुवार रात पत्नी लीलाबाई (42) की गला दबाकर हत्या करने के बाद फरार हुआ पति दिनेश चौहान 24 घंटे बाद उन्हेलरोड से पुलिस की गिर त में आ गया। चिमनगंज पुलिस की पूछताछ में दिनेश ने बताया कि उसकी पहली पत्नी रेखा है। जो राजीवनगर में रहती है। लीला के साथ वह 14 सालों से लिव इन रिलेशन में था। लीला राज रायल कालोनी में बेटे हर्षित के साथ रहती है। वह पति को छोड़ चुकी थी।

लीला के साथ वीर नगर में सिलाई का काम करता था। वह आये दिन पत्नी को तलाक देने और उसके साथ रहने का दबाव बनाकर विवाद करती थी। घटना वाले दिन भी विवाद होने उसने गला दबा दिया था। उसके बाद बेटे हर्षित को कॉल कर मां को मारने की खबर दी और भाग निकला था। टीआई जितेन्द्र भास्कर के अनुसार दिनेश जिस दुपहिया वाहन से लीला को राज रायल कालोनी लेने पहुंचा था उसे जब्त किया गया है। शनिवार को उसे न्यायालय में पेशकर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चोरी की एक्टिवा से आया था अवैध शराब बेचने

Fri May 13 , 2022
साथी के गिरफ्त में आते ही हुआ वाहन चोरी का खुलासा उज्जैन, अग्निपथ। बिना नम्बर की एक्टिवा से अवैध शराब बेचने निकला युवक पुलिस गिरफ्त में आया तो वाहन चोरी की खुलासा हो गया। पुलिस ने उसके साथी को गिर तार कर 3 वाहन बरामद किये है। दोनों को पूछताछ […]
chori ki bike jabt 13 05 22