होटल कृष्णा पैलेस में पुलिस की दबिश; प्रेमी युगल पकड़ाए

संचालक 2 भाई हिरासत में

उज्जैन, अग्निपथ। होटल कृष्णा पैलेस में अनैतिक गतिविधियों संचालित होने पर शनिवार दोपहर पुलिस ने दबिश मारी। कमरों से प्रेमी युगल पकड़ाए। पुलिस ने होटल का संचालन करने वाले 2 भाईयों को हिरासत में लिया है।

गदापुलिया हनुमान नाका चौराहा पर होटल कृष्णा पैलेस में युवक-युवतियों के लगातार आने की नीलगंगा पुलिस को सूचना मिली थी। दोपहर में पुलिस टीम ने दबिश दी। कुछ कमरों से प्रेमी युगल बाहर आये। पुलिस ने 4 जोड़ों को पकडक़र होटल का संचालन करने वाले 2 भाई रोहित पटेल और शुभम निवासी शाजापुर को हिरासत में ले लिया। सभी को पूछताछ के लिये थाना लाया गया।

जहां प्रेमी युगल के परिजनों को बुलाकर पकड़ाई युवतियों को समझाईश दी गई और घर भेजा गया। युवकों के परिजनों को बुलाने के बाद कहा गया कि आगे से किसी अनैतिक गतिविधियों में शामिल मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीआई तरुण कुरील के अनुसार पकड़ाए प्रेमी युगल देवास, भैरवगढ़, जयसिंहपुरा और आगररोड के रहने वाले थे। जिसमें एक जोड़े की सगाई हो चुकी थी। एक कॉलेज के छात्र-छात्रा थे। मामले में होटल संचालित करने वाले भाईयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जिन्हे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

500 रुपये प्रतिघंटे में कमरा

बताया जा रहा है कि होटल संचालक प्रेमी युगल को पांच सौ रुपये प्रतिघंटे के हिसाब से कमरे उपलब्ध करा रहा था। होटल उसने कुछ माह पहले ही संचालित करने के लिये ली है। क्षेत्र में यात्रियों की सं या काफी कम होने पर उसने अनैतिक काम शुरु कर दिये थे। होटल में कमरा देने के दौरान वह किसी को आईडी प्रुफ भी नहीं ले रहा था। उसके रजिस्ट्रर में ठहरने वालों की जानकारी भी दर्ज नहीं थी।

रसोई बनाने वाली युवती से दुष्कर्म

उज्जैन, अग्निपथ। शादी-समारोह में रसोई बनाने वाली युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि गणेशनगर में रहने वाली महिला लता रसोई बनाने के आर्डर लेती है। उसे काम करने वाली महिलाओं और युवतियों की तलाश थी। उसने धार से 20 वर्षीय युवती को काम के लिये बुलाया था।

शुक्रवार को सभी शादी में खाना बनाने के लिये नागदा गये थे। जहां से देर रात लौटने पर सभी गणेश नगर में महिला के घर रुके। इस दौरान लता का परिचित नकुलसिंह राजपूत निवासी इंगोरिया भी वहां आ गया। उसने 20 वर्षीय युवती को अकेला कमरे में सोता देख उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती ने शोर मचाया तो दूसरे कमरे में सो रहे साथी कर्मचारी भी वहां आ गये। युवती ने सुबह थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी नकुल को हिरासत में ले लिया है। जिसे रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रैक्टर ट्राली से बदमाश ने किया सोयाबीन चोरी का प्रयास

Sat Feb 19 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। चलती ट्रेक्टर-ट्राली से बदमाश ने शनिवार सुबह सोयाबीन चोरी का प्रयास किया। लोगों के शोर मचाने और चालक के ट्रेक्टर रोकते ही बदमाश भाग निकला। चिंतामण के ग्राम मंगरोला का रहने वाला कृषक अर्पित पिता अजीतसिंह ट्रेक्टर-ट्राली में सोयाबीन ारकर मंडी में बेचने के लिये आ रहा था। […]
chori bag

Breaking News