होटल भारती का छज्जा गिरने से महिला की मौत

उज्जैन पुलिस फाइल

सरदारपुरा में सुबह पानी भरने के दौरान हुआ हादसा, परिवार में छाया मातम

उज्जैन, अग्निपथ। सरदारपुरा में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। महिला पर घर के समीप बनी होटल भारती का छज्जा आ गिरा। परिवार अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी।

रेलवे स्टेशन के सामने हेयर सेलून संचालित करने वाला वर्मा परिवार सरदारपुरा में रहता है। सुबह परिवार की महिला लता पति श्याम वर्मा (48) घर के बाहर लगे नल से पानी भरने के लिये पाइप लगाने निकली थी, तभी अचानक समीप बनी वर्षो पुरानी होटल भारती के पिछले हिस्से का छज्जा लता पर आ गिरा। धमका सुनकर परिवार बाहर आया तो लता का लहूलुहान पड़ा देखा। तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी।

परिवार में रक्षाबंधन से एक दिन पहले मातम छा गया। वर्मा परिवार की बेटियां त्यौहार मनाने के लिये आई हुई थी। मामले की जानकारी लगते ही देवासगेट पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा है कि होटल काफी जर्जर हो चुकी है। छज्जा तीसरी मंजिल से गिरा था और वजनी फर्शी सीधे सिर पर आकर लगी। जिसके चलते मौके पर ही महिला की मौत हो गई थी।

घायल वृद्धा ने तोड़ा दम

ग्राम ढाबला सोनगरा की रहने वाली कावेरी (60) पति नारायण के साथ बाइक से 8 अगस्त को नलखेड़ा जा रही थी। रास्ते में दुर्घटना होने पर गंभीर घायल हो गई। परिजन उपचार के लिये आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां 2 दिन चले उपचार के बाद बुधवार दोपहर वृद्धा की मौत हो गई। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। जांच नलखेड़ा पुलिस को सौंपी जाएगी।

युवक ने दी जान

शीतल पब्लिक स्कूल के पीछे पंवासा में रहने वाले अमृतलाल (28) बुधवार दोपहर जहर खाकर घर पहुंचा। उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन अस्पताल लेकर आये। जहां 3 घंटे बाद मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अमृत चना दल कारखाने में काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। तबीयत बिगडऩे के बाद उसने सल्फास खाना बताया था। पंवासा थाने के एसआई आरबीएस चौहान के अनुसार मामले में मर्ग कायम किया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन-जावरा मार्ग पर तूफान-बलेनो में भिड़ंत

Wed Aug 10 , 2022
मौके पर वृद्धा की गई जान, 6 घायल उज्जैन, अग्निपथ। मंगलवार-बुधवार रात कार और तूफान में सीधी भिड़ंत हो गई। कार में सवार परिवार रक्षाबंधन मनाने इंदौर जा रहा था। दुर्घटना में परिवार में शामिल वृद्धा की जान चली गई। तूफान में सवार पांच लोग घायल हुए है। भैरवगढ़ थाना […]