उज्जैन-जावरा मार्ग पर तूफान-बलेनो में भिड़ंत

मौके पर वृद्धा की गई जान, 6 घायल

उज्जैन, अग्निपथ। मंगलवार-बुधवार रात कार और तूफान में सीधी भिड़ंत हो गई। कार में सवार परिवार रक्षाबंधन मनाने इंदौर जा रहा था। दुर्घटना में परिवार में शामिल वृद्धा की जान चली गई। तूफान में सवार पांच लोग घायल हुए है।

भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि उज्जैन-जावरा मार्ग पर ग्राम सोड़ंग में रात 11 बजे के लगभग तूफान और बलेनो कार के बीच भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सामने आया कि बीच सडक़ पर 2 गाय आ जाने पर दुर्घटना हुई है। कार में मंदसौर के गांधी सागर में रहने वाला पाल परिवार सवार था। जिसमें परिवार की कांतादेवी पति दत्तात्रे पाल (80) की मौत हो चुकी थी। पौता और बहू घायल थी। पाल परिवार रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिये इंदौर जा रहा था।

उधर कार में ताल आलोट का रहने वाला परिवार सवार था। जिसमें लाखनसिंह, वैभव, ईश्वर और कृष्णाबाई घायल हुए थे। सभी को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तूफान में सवार परिवार औंकारेश्वर दर्शन करने गया था, जहां से वापस ताल लौट रहा था। मामले में दोनों ओर से प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया। मृतक वृद्धा का बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंपा गया। परिवार बॉडी मंदसौर लेकर गया है।

झूठी खबर वायरल करने वाले को भेजा जेल

उज्जैन, अग्निपथ। मोहर्रम जुलूस के दौरान तोपखाना में ल_बाजी के चलते एक की मौत और पांच घायल की खबर सोशल मीडिया पर वायरल कर भ्रम फैलाने वाले युवक को बुधवार दोपहर पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

विदित हो कि तोपखाना क्षेत्र से निकले मोहर्रम पर्व के जुलूस का एक वीडियो मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें बताया गया कि जुलूस में हुई ल_बाजी से एक युवक की मौत हो गई और पांच घायल हो गये। वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों के पास कॉल पहुंचना शुरु हेा गये। वीडियो की पड़ताल की गई और पाया गया कि वीडियो के साथ भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। देर रात जीवाजीगंज पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले ब्रजेश पाल निवासी अंकपात मार्ग के खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाने का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घर बैठे मिल सकेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Wed Aug 10 , 2022
नगर निगम के सभी विभागों और जोन कार्यालयो में महापौर का दौरा उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन नगर निगम सीमा में जल्द ही नागरिकों को घर बैठे ही जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र मिल जाया करेंगे, इसके लिए नागरिकों को नगर निगम के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। बुधवार को महापौर […]