जियो मार्ट के गोडाउन की तिजोरी से गायब हुए 8 लाख

Tijori se chori

ताला खुला था, कर्मचारियोंं से पूछताछ

उज्जैन, अग्निपथ। जियो मार्ट के गोडाउन से मंगलवार सुबह 8 लाख रुपये से अधिक गायब होना सामने आया है। गोडाउन से लेकर तिजोरी तक का ताला खुला था। पुलिस मार्ट के सुपरवाइजरों से पूछताछ कर रही है।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि वसंतविहार कालोनी में जियो मार्ट का ग्रेब ए ग्रेब सर्विस प्रायवेट लिमिटेड नाम से गोडाउन बना हुआ है। जहां से रिलायंस के स्टोर्स पर किराने से लेकर अन्य सामान की सप्लाय की जाती है। सुबह 6 बजे कर्मचारी दीपक गोडाउन पहुंचा तो उसने ताले खुले देखे।

सुपरवाइजर स्वप्निल और सोनू के आने का सोच अंदर जाकर आवाज लगाई तो कोई नहीं दिखाई दिया। दोनों को कॉल करने पर पता चला कि नहीं आये हैं। दीपक ने ताले खुले होने की जानकारी दी। दोनों गोडाउन पहुंचे तो तिजोरी खुली मिली। जिसमें रखे 8 लाख से अधिक रुपये गायब थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

जांच के दौरान मामला संदिग्ध नजर आया। कर्मचारियों पर शंका जताई गई और पूछताछ की गई तो गोडाउन से लेकर तिजोरी की चाबी दोनों सुपरवाइजरों के पास होना सामने आया। दोनों से थाने पर पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई गई है कि सुपरवाइजरों ने ही अमानत में खयानत को अंजाम दिया है। जिसका खुलासा जल्द किया जाएगा।

सूरत गये परिवार के घर चोरी

चिमनगंज थाना क्षेत्र की तिरुपतिधाम में रहने वाले वृद्ध दंपत्ति सूरत में रहने वाले बेटे से मिलने के लिये गये थे। रविवार-सोमवार रात बदमाशों ने मकान का ताला तोडक़र चोरी को अंजाम दे दिया। दोपहर में पड़ोसी ने ताला टूटा देखा तो परिजनों को सूचना दी। मंगलवार दोपहर उज्जैन पहुंचे वृद्ध दंपत्ति के पुत्र दीपक पिता चंद्रप्रकाश चंचलानी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों सहित 40 सिक्के चोरी किये हंै। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को परेशान रहा युवक पीडि़ता ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

Tue Sep 7 , 2021
शाजापुर, अग्निपथ। फर्जी जन्मतिथि के आधार पर आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता बनकर नौकरी कर रही महिला को प्रशासन द्वारा केंद्र से हटाए जाने के बाद से उसके पति ने पत्रकारिता की आड़ में गुंडागिर्दी करना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि उक्त युवक अब केंद्र की कार्यकर्ता, सहायिका […]