52वें दिन कृषि उपज मंडी में करोंदिया के किसान के गेहूं की मंत्री और सांसद ने लगाई बोली

गेहूं की सबसे ऊंची बोली 2160, सोयाबीन की 7900, चना डालर की 8100, चना 4901 में नीलाम

उज्जैन, अग्निपथ। 52वें दिन उज्जैन कृषि उपज मंडी में नीलामी शुरू हुई। करोंदिया के किसान रमेशचंद्र के गेहूं की बोली मंत्री मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय की मौजूदगी में हुई। गेहूं की सबसे ऊंची बोली 2160, सोयाबीन की 7900, चना डालर की 8100, चना 4901 में नीलाम हुआ। मंडी समिति के सचिव अश्विन सिन्हा ने बताया कि रमेशचंद्र के गेहूं की बोली 2051 लगी थी। इसे अंबिका इंटरनेशनल ने खरीदा। 150 किसानों को एसएमएस के माध्यम से उपज बेचने के लिए बुलाया जा रहा है। 10 से 12.30 बजे तक उपज की नीलामी हो रही है।

सांसद के आने से पहले ही पूजन और श्रद्धाजंलि दे दी

मंडी में खरीद शुरू करने से पहले अनाज तिलहन व्यापारी संघ ने पूजन और श्रद्धाजंलि का कार्यक्रम रखा था। मंत्री मोहन यादव और पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय, पूर्व विधायक राजेंद्र भारतीय, भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा के पहुंचने के बाद पूजन करवा लिया गया। इसके बाद मंडी के दिवंगत व्यापारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि भी दे दी गई। इसके बाद सांसद अनिल फिरोजिया बुलेट से मंडी में पहुंचे तो उन्होंने उनका इंतजार किए बगैर कार्यक्रम आयोजित करने पर नाराजगी जताई।

व्यापारियों को अपनी भूल का पता चला तो वे माफी मांगने लगे। कुछ व्यापारियों ने सांसद फिरोजिया के पैर ही पड़ लिए। सांसद फिरोजिया ने बड़प्पन दिखाते हुए नीलामी की शुरूआत में हिस्सा लिया और व्यापारियों से माफी नहीं मांगने का आग्रह किया। इस दौरान मुकेश हरभजनका, निमेष अग्रवाल, विजय कोठारी, दिनेश हरभजनका, जितेंद्र अग्रवाल, दीपक लाठी, हजारीलाल मालवीय, आशीष खंडेलवाल, गोविंद शर्मा, सतीश राजवानी, संतोष गर्ग, शैलेंद्रसिंह बुंदेला, संदीप सारडा, विनोद जैन, राजेश हरभजनका आदि मौजूद थे।

विधायक पारस जैन की गैर मौजदूगी चर्चा का विषय

मंडी में खरीदी के मौके पर विधायक पारस जैन की गैर मौजूदगी को लेकर मंडी व्यापारियों में चर्चा थी। इस संबंध में अध्यक्ष मुकेश हरभजनका का कहना है कि विधायक जैन की जब मर्जी होती है तब वे आ जाते हैं। आज शायद भीड़ के चलते नहीं आए होंगे। वहीं सांसद के आगमन से पहले कार्यक्रम आयोजित करने के विषय में उनका कहना है कि सांसद फिरोजिया लेट हो गए थे, इसलिए कार्यक्रम शुरू कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन सदस्यीय जांच दल ने घट्टिया बीएमओ के लिए बयान

Tue Jun 1 , 2021
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की लैब में शराबखोरी का मामला उज्जैन, अग्निपथ। जिले की घट्टिया तहसील के स्वास्थ्य केंद्र में शराबखोरी करते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) का फोटो वायरल होने के बाद मामले की विभागीय जांच शुरू हो गई है। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने मामले की गंभीरता […]