कावड़ यात्रा निकालने पर उज्जैन जिले की राजस्व सीमा में प्रतिबंध लगाया

महाकाल की सवारी पिछले साल की तरह निकेलगी

उज्जैन, अग्निपथ। कावड़ यात्रा निकालने पर उज्जैन जिले की राजस्व सीमा में प्रतिबंध लगा दिया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी कर उज्जैन जिले की राजस्व सीमाओं में श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है । साथ ही सभी धार्मिक आयोजनों में निर्धारित संख्या से अधिक संख्या में आमजन का एकत्रित होना प्रतिबंधित कर दिया है ।

धारा 144 के तहत पूर्व में जारी समस्त आदेश यथावत लागू रहेंगे । वहीं सूर्यवंशी ने बताया कि महाकाल की सवारी पिछले साल की तरह हरसिद्धी से निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने बकरी ईद को बताया राष्ट्रीय पर्व

Wed Jul 21 , 2021
उज्जैन। ईद को नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने राष्ट्रीय पर्व बताते हुए व्यवस्था करने के आदेश जारी किए हैं। 20 जुलाई को अपर संचालक के हस्ताक्षर से जारी हुए पत्र में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों, नगर निगम आयुक्तों, सभी पालिका और परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि […]

Breaking News