7 दिन में पूरा होगा 70 मीटर का सर्वे; महाकाल मंदिर के सामने दो दिन से सर्वे कर रही राजस्व की टीम

उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर के सामने वाले क्षेत्र में 70 मीटर के दायरे में आने वाले सभी निर्माण और संपत्तियों का सर्वे शुरू किया गया है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन राजस्व और नगर निगम की दो अलग-अलग टीमों ने यहां मकान मालिकों और उनकी संपत्तियों से जुड़ी जानकारी एकत्र की। कलेक्टर आशीष सिंह ने 7 दिन में सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए है।

महाकालेश्वर मंदिर के सामने वाले हिस्से में 70 मीटर के दायरे में आने वाली संपत्तियों का अधिग्रहण होना है। प्रशासन करीब 6 महीने पहले इसका सर्वे करा चुका था। इस अधिग्रहण पर स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों की आपत्तिया है। यह लोग प्रक्रिया पर विरोध भी जता रहे हैं। विरोध के बावजूद यहां प्रशासनिक प्रक्रिया अपनी जगह जारी है।

मंगलवार को भी राजस्व निरीक्षक आलोक चौरे की अगुवाई में पटवारियों के दल ने तय दायरे में आने वाली संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया। संपत्तियों के मालिकों, उनके भागीदारों आदि की जानकारी भी जुटाई गई। संभवत: अगले मंगलवार तक ये सर्वे रिपोर्ट फाइनल हो जाएगी और इसके बाद कलेक्टर कार्यालय से जमींन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डूंगलापानी के टर्न पर परमल से भरा कंटेनर पलटा

Tue Jun 29 , 2021
झाबुआ। नेशनल हाईवे पर अधूरे पड़े निर्माण में आने वाले माछलिया घाट सेक्शन में डूंगलापानी के एल टर्न पर अहमदाबाद से परमल भरकर इंदौर जा रहा कंटेनर पलट गया। जिसमें ड्राइवर व क्लीनर को मामूली चोट लगी। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार अलसुबह 4 बजे कंटेनर (जीजे 14 एक्स 5243) अहमदाबाद […]