7.50 लाख की ड्रग्स के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

एक को लिया रिमांड पर, तीन को भेजा जेल

उज्जैन,अग्निपथ। मादक पदार्थ एमडी (ड्रग्स) के साथ 4 युवकों को पुलिस ने गिर तार किया है। 67 ग्राम ड्रग्स की कीमत 8 लाख के करीब होना सामने आई है। दोपहर बाद चारों को न्यायालय में पेश किया गया।

नीलगंगा टीआई तरुण कुरील ने बताया कि इंदौर नागदा बायपास मार्ग पर हाटकेश्वर कॉलोनी के समीप सरकारी स्कूल के सामने से चार युवको को पकड़ा गया था। जिनके पास से 67 ग्राम ड्रग्स (एमडी) बरामद हो गई। थाने लाकर पूछताछ करने पर चारों के नाम सोहेल पिता शाहनवाज खान निवासी चंदन नगर इंदौर, जाहिद उर्फ अनिस पिता कालू निवासी पीथमपुर, सैयद पिता जावेद खंडवा और अजय उर्फ खज्जा पिता गोवर्धन मालवीय निवासी शांति नगर सामने आये। जानकार सामने आई कि इंदौर, पीथमपुर और खंडवा के रहने वाले तीनों युवक अजय उर्फ खज्जा को एमडी की डिलवेरी देने आये थे।

टीआई कुरील के अनुसार बरामद की गई ड्रग्स 67 ग्राम कीमत 7.50 लाख रुपये होना सामने आई है। चारों आरोपितों के खिलाफ 8/22 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सोहेल खान को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। तीन साथियों को जेल भेजा गया है।

रतलाम के तस्कर का मिला सुराग

बताया जा रहा है कि गिरफ्त में आये आरोपितों ने पूछताछ में कबूल किया गया कि ड्रग्स रतलाम के जमीर नाम तस्कर से लेकर आते थे। 12 सौ रुपए में एक पाउच देता है। जिसमें डेढ़ से 2 ग्राम ड्रग्स होती है। जिसे दो गुना कीमत में नशा करने वालों को उपलब्ध कराते है। एमडी ड्रग्स नशे के साथ पॉवर शक्ति बढऩे में भी उपयोग की जाती है। पिछले कुछ माह से ही अवैध मादक कारोबार से जुड़े है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपित जिसे डिलेवरी देने आये थे, वह नीलगंगा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशिटर बदमाश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों को सनातन संस्कृति की शिक्षा दो, आर्यों की किताबें पढ़ाओ: स्वामी इंद्रदेव सरस्वती

Fri Aug 5 , 2022
महामंडलेश्वर ने शिव महापुराण कथा में कहा उज्जैन, अग्निपथ। जिस घर में औलाद बढ़ी हांकर अपने वर्चस्व के नीचे माता पिता को दबाती है वह बर्बाद हो जाती है। बच्चों को कार, गन, मोटर जैसे खिलौनों से मत खिलाओ, उनके सामने राम, सीता, कृष्ण लाओ। घोड़े पर सवार महाराणा प्रताप […]