76 ढोल मांदलो के साथ कांग्रेस ने निकाली गेर

BHgoriya congress gar 13 02 22

800 ग्रामीण किसानों तड़वी पटेलों को साफा बांधकर सम्मान किया गया

झाबुआ, अग्निपथ। जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में बड़े हर्षोल्लास के साथ भगोरिया पर्व मनाया गया प्रात: 11बजे से ही ग्रामीण जन ढोल मांदल के साथ एकत्रित होते रहे आदिवासी संस्कृति का भगोरिया पर्व पर समस्त सरपंच गण जनप्रतिनिधि गण आनंदम य होकर हर्षोल्लास के साथ ढोल मांदल के साथ नृत्य करते रहे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विधायक कांतिलाल भूरिया मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता पूर्व विधायक जेवियर मेडा हेमचंद डामोर आशीष भूरिया गौरव सक्सेना बंटू अग्निहोत्री विजय भाबर विनय भाबर हेमेंद्र बबलू कटारा कान्हा गुंडिया द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से आए तड़वी पटेलों को साफा बांधकर उनका सम्मान किया गया लगभग 800 आगंतुकों को साफा बांधकर व ढोल मांदल वालों को भी साफा बांधकर पर्व की शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर 76 ढोल मांदल आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए थे जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर भगोरिया का आनंद लेते हुए नृत्य किया। दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस परिसर से कतार बद्ध ढोल मांदल की गेर प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बस स्टैंड पहुंची जहां पर विधायक कांतिलाल भूरिया डॉ विक्रांत भूरिया निर्मल मेहता ढोल मांदल के साथ नृत्य करते रहे। उसके पश्चात ढोलिया वड में भगोरिया पर्व की शुभकामनाएं देने के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर बाबू सिंह कटारा दिलीप भूरिया भारू मावी बंटी डामोर आचार्य नामदेव हेमराज डामोर थावरिया डामोर संजय भूरिया जितेंद्र शाह गोपाल शर्मा वसीम सैयद सायरा बानो मालू डोडिया र मत्यास भूरिया आदि कई नेतागण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जूना अखाड़ा श्री शनि शक्ति पीठ के महंत बने शनि भारती महाराज

Tue Mar 15 , 2022
शैव अखाड़ों के पदाधिकारियों ने की चादर विधि उज्जैन, अग्निपथ। जंतर मंतर मार्ग स्थित श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के श्री शनि शक्ति पीठ मंदिर के महंत पद का मंगलवार को जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्री महंत मोहन भारती महाराज की अध्यक्षता में चादर विधि कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे […]
khaki akhada