खेतों के ऊपर हवा में झूलते बिजली के तारों से किसान दहशत में

महिदपुर रोड। ग्राम झुटावद में खेतों से हो कर जाने वाले 33 केवी बिजली के झूलते तारों को लेकर किसान काफी परेशान हैं। परेशान किसानों ने किसी बड़े हादसे की आशंका जताते हुए हवा में नीचे तक झूलते तारों को दुरूस्त करने की मांग की है।

ग्राम के कृषक सुरेश पंड्या, संदीप पंड्या, मनोहरसिंह पंवार आदि के अनुसार गांव की पश्चिम से पूर्व में उक्त किसानों के खेतों में जाने वाले मेन रोड पर बिजली के तार इतने नीचे लटके हैं कि सामान्य रूप से खड़े व्यक्ति से भी तार छू जाते हैं।

झूलते तारों के कारण खेतो में जुताई-बुआई आदि के कार्य करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। किसानों के अनुसार बिजली कंपनी के महिदपुर रोड के अधिकारियों को भी इस बारे में बताया गया है लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। किसानों ने कंपनी के अधीक्षण अभियंता से बिजली की लाइन को शीघ्र ठीक करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन कृषि उपज मंडी में किसान से फिर धोखाधड़ी; किसान 31 बोरी गेहूं लेकर आया था, तौल के दौरान तीन बोरियां गायब करके कचरे में फेंकी

Tue Jun 29 , 2021
किसान की शिकायत पर जांच करने पहुंचे दल को कचरे के ढेर में मिला तीन क्विंटल गेहूं उज्जैन। किसान की कम उपज तौलन का एक और मामला सामने आया है। इस मामले में भी मंडी के प्रांगण प्रभारी ने पंचनामा बनाया है। इस बार किसान के साथ नए तरीके से […]