प्रदेश में 13 करोड़ लोगों के घर तक पहुंचेंगे कांग्रेस के कोरोना योद्घा

Kuldeep indora

शहर कांग्रेस द्वारा पूर्व महिला पार्षद से कहासुनी मामले में बोले इंदौरा -यह पार्टी का अंदरुनी मामला

उज्जैन। प्रदेश के 12 से 13 करोड़ लोगों तक कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में 11 सदस्यीय कमेटी की नियुक्ति की जा रही है। यह अपने ब्लॉक के कोविड 19 से पीडि़त लोगों से संपर्क करके उनके मौत के आंकड़ों को एकत्र करके प्रदेश कमेटी तक पहुंचाएंगे।

उक्त जानकारी संभागीय प्रभारी कुलदीप इंदौरा ने दी। उन्होंने अग्निपथ से चर्चा करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आउटरीच कार्यक्रम के तहत एक ब्लॉक में 10 कोरोना योद्धा और एक को आर्डिनेटर की नियुक्ति की जा रही है। जो अपने ब्लॉक में कोरोना से मृत हुए लोगों की जानकारी एकत्र करेंगे।

इसके लिए उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से फार्मेट दिया गया है। प्रत्येक सदस्य को 200 लोगों से संपर्क करना है। कोरोना संकट से जिन लोगों की मौत हुई है। उनके आंकड़ों को वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश के सभी आंकड़ों को कंपाइल करके अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजेगी। वहां से जो उन्हें निर्देश मिलेंगे। उसके आधार पर आगे की रणनीति आम लोगों तक पहुंचने के लिए बनाई जाएगी।

पीसीसी चीफ से शिकायत

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी द्वारा पूर्व महिला पार्षद से अभद्रता किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोनी की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से कर दी गई है। वहीं एकगुट संगठन में कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाने के बजाए घटाने की कोशिश करने वाले सोनी को पद से हटाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में भी शिकायत कर रहा है। उनका कहना है कि संगठन एक तरफ कार्यकर्ताओं को आम लोगों तक पहुंचने की बात कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ शहर कांग्रेस अध्यक्ष कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की जगह घटा रहा है।

फीडबैक लेने कमलनाथ भी आएंगे

इंदौरा ने बताया कि एक माह तक चलने वाले अभियान के लिए 11 सदस्यीय कमेटी के पदाधिकारियों के नाम और नंबर एकत्र किए जा रहे हैं। इनसे हर सात दिन में फीड बैक लिया जाएगा। कमलनाथ और मुकुल जी भी इनसे संपर्क करेंगे। प्रदेश में कई जिलों में दौरा करने की योजना बनाई गई है। ताकि मृतकों की सही संख्या को एकत्र किया जा सके। फिर मुआवजा दिलाने की लड़ाई लड़ी जाएगी।

कांग्रेस कार्यकर्ता अपने सुझाव और पीड़ा बताने आए थे सुनना हमारा काम : इंदौरा
कांग्रेस कार्यालय में पूर्व महिला पार्षद से कहा सुनी के मामले में इंदौरा का कहना है कि उनके पास कई अन्य कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी है।

संगठन की बैठक ही कार्यकर्ताओं की पीड़ा और बात सुनने के लिए होती है। यह पार्टी का अंदरुनी मामला है। इसके संबंध में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी।

Next Post

भाजपा जिला ग्रामीण को पूरे देश में संगठन का आदर्श जिला बनाना है : लिटोरिया

Sun Jul 4 , 2021
भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण की बैठक में संभागीय संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष, सांसद एवं विधायक ने संबोधित किया उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण को पूरे देश में संगठन का आदर्श जिला बनाना है। जिले के एक- एक बूथ को आदर्श बूथ बनाना है। यह बात रविवार को भाजपा जिला […]