बर्तन चुराने वाली महिलाओं का सामने आया वीडियो

उज्जैन, अग्निपथ। 2 महिलओं द्वारा दुकान में खरीदारी के बहाने आकर बर्तन चुराने की वारदात को अंजाम दिये जाने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दुकान संचालक ने अपने यहां लगे कैमरे के फुटेज निकाल वायरल किये और दोनों से सावधान रहने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि वीडियो फ्रीगंज स्थित द किचन वल्र्ड शोरूम का है। जहां शनिवार शाम 2 महिलाएं खरीदी के लिये पहुंची थीं। एक ने चेहरे पर दुपट्टा बांध रखा था और दूसरी शॉल ओढ़ी थी। दोनों ने दुकान में सामान देखने के दौरान एक बरनी और डिब्बा चालकी के साथ अपने दुपट्टे और शॉल में छुपा लिया।

दोनों कुछ देर सामान देखने के बहाने काउंटर तक पहुंची और भाव भी पूछा। उसके बाद दोनों चालकी से एक के बाद एक कर दुकान से बाहर निकल गई। दुकानदार ने शोरूम में जमा सामान देखा तो उसे कम दिखा। जिसके बाद उसने कैमरे के फुटेज देखे। जिसमें दोनों महिला बर्तन छुपाती हुई दिखी। संचालक ने कैमरे के फुटेज निकालकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए दोनों महिलाओं से सावधान रहने की बात कही है।

मामले में माधवनगर टीआई मनीष लोधा का कहना था कि वीडियो सामने आया है, लेकिन दुकान संचालक ने थाने आकर शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जिसे बुलाकर जानकारी ली जाएगी। शिकायत करने पर महिलाओं का पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना असर: प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को नहीं मिल रहा वेतन, आर्थिक संकट से बदहाल

Sun Jul 11 , 2021
पचास फीसदी सैलरी पर कर रहे हैं काम, आंदोलन भी नहीं कर पा रहे उज्जैन। प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक पचास फीसदी सैलरी पर कर रहे हैं काम। कोरोना संकट के दौर में शिक्षकों को घर बैठा दिया गया है। शहर के अधिकांश स्कूलों में आधा से ज्यादा स्कूलों में शिक्षकों […]

Breaking News