नौकरी जाने पर इंजीनियर ने जान दी:उज्जैन में चिंतामन ब्रिज के पिलर से लटका मिला शव, मुंबई में अडाणी ग्रुप में थी जॉब

उज्जैन। विवेकानंद कॉलोनी निवासी एक इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव उज्जैन-नागदा बायपास के चिंतामन ब्रिज पर मंगलवार सुबह फंदे पर लाश लटकती मिली। पुलिस के मुताबिक, इंजीनियर मुंबई में अडाणी ग्रुप में इंजीनियर था। लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई। वह अपने घर उज्जैन आ गया था। नौकरी जाने की वजह से वह परेशान था।

CSP पल्लवी शुक्ला ने बताया कि उज्जैन की पॉश कॉलोनी विवेकानंद नगर निवासी संजय कुमार पाराशर (51 साल) मुंबई में अडाणी ग्रुप में इंजीनियर थे। नौकरी जाने के बाद से वह उज्जैन में घर पर ही थे और परेशान रहते थे। मंगलवार को उनकी लाश चिंतामन ब्रिज पर लटकती मिली।

चिंतामण थाने के ASI राधेश्याम भंवर ने बताया कि संजय की लाश नई रस्सी से ब्रिज के पिलर से लटकी थी। एक बाइक भी पिलर के पास खड़ी थी। पास ही उसका आधार कार्ड भी मिला। जिससे शिनाख्त हो सकी। आधार कार्ड में संजय का पता मुंबई लिखा है। गाड़ी में नंबर उज्जैन का है। संजय के दो बेटे हैं। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं।

उधर, पुलिस इस केस में आत्महत्या के अलावा दूसरे एंगल पर भी जांच कर रही है। दरअसल, संजय ने अगर आत्महत्या की तो इतनी दूर ब्रिज पर आने की जरूरत क्यों पड़ी। दूसरा, कोई सुसाइड नोट भी पुलिस को नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्मचारी उतरे सडक़ों पर सरकार को चेतावनी; तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कोठी पर अधिकारी, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue Jul 20 , 2021
उज्जैन। मध्यप्रदेश के अधिकारीए कर्मचारियों की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को मण्प्रण् अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष मानसिंह चौहान के नेतृत्व में कोठी पर प्रदर्शन किया गया। कोठी पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए कर्मचारियों, अधिकारियों ने बृहस्पति भवन से नारेबाजी करते हुए रैली निकाली तथा पुन: […]

Breaking News