संगिनी विक्रम ग्रुप का गठन, आभा सकलेचा अध्यक्ष, हेमा कोठारी को सचिव मनोनीत किया

जैन सोशल ग्रुप विक्रम उज्जैन का पारिवारिक मिलन समारोह

उज्जैन। जैन सोशल ग्रुप विक्रम उज्जैन का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम मंगला चरण से ग्रुप की बैठक प्रारंभ हुई। जिसमें संस्थापक अध्यक्ष स्व. लालचंद राका को ग्रुप द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ग्रुप के नितेश नाहटा के अनुसार अध्यक्ष विजय कोठारी ने स्वागत भाषण दिया एवं मध्यप्रदेश रीजन पदाधिकारी गण एवं इंटरनेशनल डायरेक्टर का स्वागत किया गया।

विक्रम ग्रुप अध्यक्ष विजय कोठारी को रीजन पदाधिकारी द्वारा चार्टर प्रदान किया गया। उसके बाद ग्रुपकी शपथ विधि के कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। इसके अंतर्गत संगिनी विक्रम ग्रुप का भी गठन मध्यप्रदेश रीजन अध्यक्ष विनोद बरबोटा एवं विक्रम ग्रुप अध्यक्ष विजय कोठारी के सानिध्य में किया गया। जिसमें आभा सकलेचा को अध्यक्ष एवं सचिव हेमा कोठारी को मनोनीत किया गया। अंत में आभार सचिव आशीष पीपाड़ा ने माना। इस अवसर पर मनोज पगारिया, मानू कोठारी, प्रमोद तातेड़, मनोज छाजेड़ एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span>जेके अस्पताल में : </span>जिंदगी और मौत से लड़ रही मां को डॉक्टरों ने दिया नवजीवन

Tue Jul 20 , 2021
बच्चे को जन्म देते ही बिगड़ी हालत, डॉक्टरों ने लगाया एड़ी चोटी का जोर और बचा ली जिंदगी उज्जैन। यूं तो जिंदगी और मौत ऊपर वाले के हाथ में होती है, लेकिन कई बार अपने मरीज को बचाने के लिए डॉक्टर किस तरह एड़ी चोटी का प्रयत्न करते हैं वह […]

Breaking News