पीएम मोदी के सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने दिया इस्तीफा, पीएमओ छोड़ने वाले साल के दूसरे बड़े अधिकारी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। हालांकि, इसकी लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है, लेकिन हिन्दुस्तान टाइम्स ने प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से इसकी पुष्टि की है। सिन्हा ने इस्तीफे को लेकर एचटी के सवालों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव के रूप में रिटायर होने के बाद सिन्हा को सलाहकार नियुक्त किया गया था। तीन दशक के करियर में सिन्हा शिक्षा और पंचायती राज मंत्रालय के अहम पदों पर रहे। वह ग्रामीण विकास के मामलों के एक्सपर्ट हैं। नेशनल रूरल हेल्थ मिशन और सर्व शिक्षा अभियान जैसी योजनाओं में उनकी भूमिका अहम रही। सिन्हा ने लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकैडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में भी सेवा दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर की रौनक पूरे शबाब पर किंतु डर कोरोना का भी

Mon Aug 2 , 2021
एक बहुत लंबे अर्से बाद मेरे प्यारे शहर उज्जैन ने रौनक देखी है। वैसे तो सावन मास के पहले ही दिन से शहर में देश भर के श्रद्धालु आना शुरू हो गये थे परंतु आज सावन के दूसरे सोमवार को तो शहर की रंगत अपने पूरे शबाब पर थी। महाकाल […]

Breaking News