अनाज तिलहन संघ चुनाव: दोनों गुटों ने किया प्रचार शुरू, 3 नामांकन फार्म गए

प्रत्येक मतदाता को 21 सदस्य को मत देना अनिवार्य रहेगा, अन्यथा मतपत्र निरस्त हो जाएगा

उज्जैन। अनाज तिलहन संघ के चुनाव की अनुमति मिलने से साथ ही चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है। सदभावना पैनल और विकास पैनल के कार्यालय खुल गए हैं। दोनों ही गुटों के पदाधिकारी मंगलवार को प्रचार के लिए निकले। इस दौरान 21 -21 सदस्यों की पैनल बनाने के लिए भी कवायद शुरू हो गई है। हालांकि कुछ नामों को लेकर अभी भी विचार -विमर्श चल रहा है। परन्तु ऐसा माना जा रहा है कि पिछले चुनाव में आमने-सामने रहे पचास फीसदी सदस्य फिर से एक दूसरे को चुनौती देंगे।

अनाज तिलहन संघ के निर्वाचक मंडल के चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन फार्म मंगलवार से मिलना शुरू हो गए हैं। 12 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक नामांकन फार्म जमा कराए जा सकेंगे। इसी दिन शाम को छह बजे प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी हो जाएगी। 13 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापस लेने के लिए संस्था से जारी फार्म लेना होगा। इसी फार्म को भरने के बाद ही नाम वापस लिया जा सकेगा।

इसी दिन शाम को छह बजे प्रत्याशियों की फायनल सूची जारी कर दी जाएगी। अगर 21 नाम से ज्यादा नामांकन फार्म जमा होंगे तभी चुनाव कराया जाएगा। इस चुनाव में 21 संचालक मंडल का चुनाव होना है। इसलिए प्रत्येक मतदाता को 21 सदस्य को मत देना आवश्यक रहेगा। 21 से कम मत देने वाले का मतपत्र निरस्त हो जाएगा। किसी सदस्य की मौत होने पर उस फर्म के अधिकृत व्यक्ति को मत देने का अधिकार होगा।

मंडी में बना कालूहेडा का जन्मदिन, आरती और पौधरोपण भी हुआ

अनाज तिलहन संघ के चुनाव की कवायद शुरू होते ही मंडी में भाजपा नेता अनिल जैन पहुंच गए थे। यहां उनका व्यापारियों के दोनों गुट ने जन्मदिन मनाया। कालूहेड़ा ने प्रांगण में स्थित हनुमान मंदिर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान दोनों गुट के व्यापारी मौजूद थे। इनमें मुकेश हरभजनका, निमेश अग्रवाल, विजय कोठारी, गोविंद खंडेलवाल, हजारीलाल मालवीय, राजेंद्र राठौर, उमेश जैन, मनीष जैन गावडी, जितेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।

सबसे पहला फार्म दिनेश के नाम से लिया

अनाज तिलहन संघ के चुनाव के लिए पहला नामांकन फार्म दिनेश माहेश्वरी के नाम से लिया गया। उसके बाद दूसरा फार्म घनश्याम जैन और तीसरा फार्म राहुल हेडा ने लिया। पचास रुपए की फार्म फीस के साथ ही नामांकन फार्म मिलने लगा है।

पदाधिकारियों का इस तरह होगा चयन

21 सदस्यीय संचालक मंडल के सदस्य अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों का चयन करेंगे। 21 अगस्त को सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक फार्म दिए जाएंगे। 11.30 से 12 बजे तक फार्म की जांच होगी। 12 से 12.30 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 1 बजे से 1.30 बजे तक मतदान होगा और इसके बाद गणना और परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

21 सदस्यीय पदाधिकारियों का इस तरह होगा चयन

21 सदस्यीय संचालक मंडल के सदस्य अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों का चयन करेंगे। 21 अगस्त को सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक फार्म दिए जाएंगे। 11.30 से 12 बजे तक फार्म की जांच होगी। 12 से 12.30 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 1 बजे से 1.30 बजे तक मतदान होगा और इसके बाद गणना और परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

पांच वरिष्ठ सदस्य रहेंगे पर्यवेक्षक

चुनाव के दौराीन मतदान स्थल पर निर्वाचन समिति द्वारा तय किए गए पांच मंडी के वरिष्ठ व्यवसायी या सामाजिक कार्यकर्ता पर्यवेक्षक के रुपए में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा सभी बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अभिभाषक संघ के चुनाव की घोषणा 15 अगस्त के बाद होगी

Tue Aug 10 , 2021
अध्यक्ष यादव बोले- सितंबर में करा लेेंगे चुनाव उज्जैन। अभिभाषक संघ के चुनाव की घोषणा 15 अगस्त के बाद कर दी जाएगी। सितंबर में चुनाव करा लिए जाएंगे। इस बार केवल चुनाव अधिकारी के साथ मिलकर चुनाव की नई तारीख तय करनी है। बाकी प्रक्रिया पूर्व में हो चुकी थी, […]

Breaking News