अभिभाषक संघ के चुनाव की घोषणा 15 अगस्त के बाद होगी

अध्यक्ष यादव बोले- सितंबर में करा लेेंगे चुनाव

उज्जैन। अभिभाषक संघ के चुनाव की घोषणा 15 अगस्त के बाद कर दी जाएगी। सितंबर में चुनाव करा लिए जाएंगे। इस बार केवल चुनाव अधिकारी के साथ मिलकर चुनाव की नई तारीख तय करनी है। बाकी प्रक्रिया पूर्व में हो चुकी थी, उसे ही आगे बढ़ाया जाएगा। हाईकोर्ट बार संघ से भी यही निर्देश मिले हैं। इनके अनुरूप ही काम किया जाएगा।
कोविड के दौरान 26 से ज्यादा वकील और एक सत्र न्यायाधीश का उज्जैन में निधन हुआ है। कोरोना की वजह से इन्हें श्रद्धाजंलि नहीं दी जा पा रही थी। मंगलवार को बार के सभागृह में सभी वकीलों को एक साथ श्रद्धाजंलि दी गई।
उक्त जानकारी देते हुए बार संघ के अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि 26 वकील और स्पेशल जज अनीता वाजपेयी को मंगलवार को शोक सभा में श्रद्धाजंलि दी गई। इस दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश एनपी सिंह, स्पेशल जज अशफाक अहमद खान, आल इंडिया एडवोकेट एसोसिएशन के सदस्य प्रताप मेहता, सीजेएम अभिषेक नागराज और बार संघ के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फ्रीगंज पुल के समानान्तर सहित 2 पुल निर्माण की स्वीकृति मिली

Tue Aug 10 , 2021
मंत्री यादव ने दी पुल स्वीकृत होने की जानकारी, बोले जल्द ही डिजाइन स्वीकृत होगी उज्जैन। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में उज्जैन के कई रूके हुए विकास कार्यों को गति मिली है। पिछले बजट सत्र में उनके […]

Breaking News