ग्राहकों ने परस्पर बैंक के संचालक मंडल व कर्मचारियों के कार्यों को सराहा

उज्जैन, अग्निपथ। परस्पर सहकारी बैंक के ग्राहक मिलन समारोह में उपस्थित व्यापारियों तथा ग्राहकों ने पिछले दो दशकों में संचालक मंडल तथा कर्मचारी के व्यवहार की प्रशंसा की।

इस अवसर पर उपस्थित ग्राहकों का सम्मान किया गया। उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक के वरिष्ठ संचालक सर्वश्री अनिलसिंह चंदेल, ठा.हरदयालसिंह एडवोकेट, एस.एन. शर्मा, पुरुषोत्तम मिस्त्री, दिनेशप्रताप सिंह बैस, मोतीलाल निर्मल, श्रीमती गीता रामी, डॉ.अजयशंकर जोशी, श्रीराम सांखला आदि ने श्रेष्ठ ग्राहक सर्वश्री मांगीलाल डोडिया, गीताबाई, रफीक अहमद, मनोज वागले, संजय ठाकुर, रुनवाल, दिनेश राठौर, राजेंद्र भट्ट, अजय जैन, बन्ने मियां, हरीश अग्रवाल, जीतमल जैन, सुनील चावड़ा, कमलेश उपाध्याय, अंतरिक्ष जैन, मुकेश दुबे, सुरेश पटेल, सुनील गोयल, चेतन जोशी, ओमप्रकाश जैन, मुकेश पटेल, हरीश अग्रवाल आदि को सम्मानित किया। आभार मुख्य महाप्रबंधक एस.एन. सोमानी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंजीनियर से होना थी डेढ़ लाख की वसूली, 13 साल दबी रही फाइल

Tue Aug 17 , 2021
ननि आयुक्त ने सामान्य प्रशासन के पूर्व बाबू को जारी किया नोटिस उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम में प्रभारी कार्यपालन यंत्री अरुण जैन से 30 साल पुराने एक प्रकरण में डेढ़ लाख रूपए की रिकवरी होना है। पिछले 13 साल से रिकवरी का आदेश नगर निगम की फाइलों में ही दफन […]

Breaking News