जंगली सूअरों का आतंक: फसलों को बर्बाद और किसानोंं पर कर रहे हमला

रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। क्षेत्र में जंगली सूअर का आतंक बढ़ता जा रहा है। सूअर फसलों को बर्बाद करने के साथ ही किसानों पर भी हमला कर रहे है। हमले में लहूलुहान करने से किसान डरकर खेतों पर अकेले जाने में कतराने लगे हैं। क्षेत्र के कुछ गांवों में इस तरह के मामले प्रकाश में आए हैं। इतना ही नहीं ये जानवर मवेशियों और बच्चों को भी अपना शिकार बना रहे हैं।

गत दिनों ग्राम मसवाडिया का सचिन पिता केशुराम गरवाल (18) अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया था। वहां अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया और उसे काट लिया। इससे पांव में मांस निकल आया और हड्डी टूट गई। उपचार के लिए सचिन को जिला चिकित्सालय रतलाम भर्ती करवाया गया। वहीं रामनगर भीलखेड़ी के किसान दातारसिंह राठौड़ (48) पर भी जंगली सूअर ने हमला कर घायल कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें भी जंगली सूअर क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। कुछ किसानों ने सूअर के झुण्ड के विचरण के बारे में भी बताया। सूअर ने जगदीश की भैंस व मुकेश के घर के सामने खेल रहे 8 वर्षीय बालक व रामकिशन गरवाल पर हमला किया। वहीं दंतोडिय़ा के समीप सुरजापुर गांव में मोटर साइकिल सवार राहगीर हाकमसिंह चौहान की बाईक पर भी दौड़ा। यह गनीमत रही कि उसने अपने आप को बचा लिया नहीं तो दुर्घटना हो सकती थी। ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाचरौद स्टेशन पर चार ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया

Tue Aug 17 , 2021
खाचरौद, अग्निपथ। खाचरौद स्टेशन पर पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों के ठहरने के समय में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि ठहराव के समय में यह वृद्धि फिलहाल 23 अगस्त से आगामी आदेश तक है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि 23 अगस्त से ट्रेन संख्या […]
रेलवे लाइन रेल सफर

Breaking News