राष्ट्रद्रोहियों का हिंदुस्तान में कोई स्थान नहीं शहरकाजी आरोपियों का बहिष्कार करें

समाज प्रमुख बोले-कलेक्टर, एसपी ईदगाह पर ईद मुबारक देने जाना बंद करें

उज्जैन। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले देशद्रोहियों के विरोध में समाज प्रमुख स्वर्णिम भारत मंच के बैनर तले सडक़ पर उतरे, जिन्होंने सरकार व प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए एक स्वर में कहा कि राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वालों को किसी कीमत पर बक्सा नहीं जाना चाहिए।

सिख धर्म के चरण सिंह गिल, आंजना समाज के केसर सिंह पटेल, कायस्थ समाज के मोतीलाल श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष योगेश व्यास, एडवोकेट नूर मोह मद शाह, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष गिरीश जायसवाल, राजपूत करणी सेना प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र सिंह झाला, बजरंग दल के अंकित चौबे, परामर्शदाता मंच के प्रदेश अध्यक्ष गौरव धाकड़, भारत रक्षा मंच के अरविंद जैन, केशव जोशी, शिक्षा रोपन के रविभूषण श्रीवास्तव, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्रुपद सिंह पंवार, उपभोक्ता संरक्षण समिति के कैलाश यादव, ब्राह ण एकता परिषद के अभिजीत दुबे, पाटीदार युवा संगठन मप्र के उपाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार , जाट युवा प्रकोष्ठ के दीपक जाट ने भी संबोधित किया। स्वर्णिम भारत मंच के संयोजक दिनेश श्रीवास्तव ने कहा, जो लोग हिंदुस्तान की जमीन पर रहकर भी पाकिस्तान के प्रति प्रेम रख रहे है ऐसे लोगो को नास्तेनाबूत करना चाहिए।

स्वर्णिम भारत मंच ने प्रधानमंत्री व मु यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान तहसीलदार अभिषेक शर्मा व माधव नगर सीएसपी से मांग की गई कि मोहर्रम पर्व पर होने वाले आयोजनों की एक निगरानी समिति का गठन किया जाए। सभी मज्जिदों व इमामं बाड़ो पर प्रशासक नियुक्त किया जाए। शहरकाजी आरोपियों का बहिष्कार करे या कलेक्टर एसपी ईदगाह पर ईद मुबारक देने जाना बंद करें। इस अवसर पर अभय नरवरिया, जैकी ठाकुर, कमलेश शर्मा, यतीश जाट, महेंद्र सिंह लोधी, गंगा सिंह रायका, मनीष अग्रवाल, जेके लोधी, राधेश्याम परमार, बीएल कुमावत, विवेक गर्ग, रमेश चन्द्र जैन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन में लव जेहाद: ऋषभ बन कर इरशाद करता रहा दुष्कर्म, पोल खुली तो एसिड फैंकने की धमकी दी

Tue Aug 24 , 2021
एक बच्चे का पिता है आरोपी, वीडी मार्केट में करता है दलाली उज्जैन,अग्निपथ। वीडी मार्केट का दलाल एक बच्ची का पिता होने के बावजूद हिंदू बन शादी का झांसा देकर एक साल से ढांचा भवन की युवती से दुष्कर्म कर रहा था। राज खुलने पर उसने पीडि़ता को एसिड फैंकने […]

Breaking News