राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा: उज्जैन के 18 खिलाड़ी अमेठी में दम दिखाएंगे

उज्जैन। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता हेतु उज्जैन जिला कुश्ती संघ द्वारा जिला स्तरीय कुश्ती ट्रायल सम्पन्न । तीसरी अण्डर-23 सीनियर पुरूष फ्री स्टाईल, ग्रीको रोमन स्टाईल एवं महिला फ्री स्टाईल कुश्ती प्रतियोगिता आगामी सितंबर 2021 में अमेठी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होनी है।

जिसमें मध्यप्रदेश टीम के चयन हेतु मध्यप्रदेश एमोच्योर कुश्ती संघ के निर्देशानुसार उज्जैन जिला कुश्ती संघ द्वारा जिला स्तरीय कुश्ती ट्रायल का आयोजन गुरू अखाड़ा, उज्जैन पर रखा गया। उज्जैन जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष उमेशसिंह ठाकुर के अनुसार निर्णायकगण – राधेश्याम चौधरी, जय राठौर, दिनेश चौधरी, रविकांत सोनी, कौशल परमार, विनय जगराम, सतीश पाल द्वारा महिला वर्ग एवं पुरूष वर्ग में ग्रीको रोमन, फ्री स्टाईल के विजेता खिलाडिय़ों का वजन समूह अनुसार चयनित किया गया।

चयनित खिलाड़ी महिला वर्ग में – सोनू, नेहा सोलंकी, कृष्णा विश्वकर्मा, नुपूर प्रजापत, सुषमा वंशद्वार, निशा बाथम है।

पुरूष वर्ग में – विकास माली, तन्मय गुजराती, पार्थ यादव, नकुल लश्करी, बबलू चौधरी, तरूण आचार्य, अक्षय राठौर, जयेश यादव, साद मंसूरी, अमन शर्मा, राजेन्द्र माली, प्रवीण माली चयनित हुए। खिलाडिय़ों के चयन पर जिला कुश्ती संघ उज्जैन के पदाधिकारियों, सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विवाद के मामले में आरोपी न बनाने के लिए मांगी रिश्वत लोकायुक्त ने एएसआई को रंगेहाथों पकड़ा

Wed Sep 1 , 2021
राजोद थाने में तैनात एएसाई ने जनपद सदस्य प्रतिनिधि से मांगे 30 हजार सरदारपुर, अग्निपथ। विवाद के एक मामले में आरोपी न बनाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में लोकायुक्त पुलिस ने पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को गिरफ्तार किया है। एएसआई ने 30 हजार रुपए की रिश्वत […]

Breaking News